ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: MNREGA में गड़बड़ झाला....कागजो में तालाब डबरी निर्माण कार्य पूर्ण....बिना काम कराए हुआ भुगतान....

Admin

Mon, Apr 27, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-कोरोना महामारी के दौरान लाग डाउन का लाभ लेकर सरपंच व रोजगार सहायक के द्वारा मनरेगा का कार्य प्रारंभ कराए बिना फर्जी मांग पत्र मास्टर रोल तैयार कर भुगतान किए जाने के मामला सामने आया है यह घोटाला नगर मुख्यालय के समीप रामानुजनगर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अगस्तपुर का है। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रवीण कुमार सोनवानी ने जिला पंचायत सहित जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से कर दोषियो के विरुद्ध कारवाई करने की मांग की है।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम पंचायत अगस्तपुर में मनरेगा योजना के तहत झुरही तालाब का गहरीकरण किया गया है जबकि तालाब पहले जैसा था वैसा अब भी है ना तो गहरीकरण किया गया है नहीं वहां पर मनरेगा के तहत कार्य किया गया है।

तालाब


झूरही तालाब का गहरीकरण का स्वीकृत कार्य की राशि 841558(आठ लाख अकतालिस हजार पांच सौ अठावन) है जिसमे फर्जी मास्टर रोल भरकर कार्य में दिनाँक 14 अप्रैल से 31अप्रैल तक कार्य करना दर्शाया गया है। जिसमे से 77792 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
इसी तरह मनरेगा के तहत ग्राम के सत्यनारायण सिह आ0 रामचरण सिंह के डबरी निर्माण कार्य को दिनाँक 14 अप्रैल 31 अप्रैल 2020 को कागजो मे पूर्ण बताकर 3 लाख रूपये में से 33212 रुपये का भुगतान फर्जी मास्टर रोल भरकर किया गया है। बरहाल उपसरपंच की शिकायत पर मौके पर पहुंचे मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी ने मौका स्थल में जाकर देखा तो झूरही तालाब सहित डबरी निर्माण की शिकायत सही पाए जाने पर मौका स्थल पर पंचनामा किया गया।

डबरी


उपसरपंच ने बताया कि नवनिर्वाचित सरपंच व रोजगार सहायक एक ही परिवार के हैं जो आपस में सांठगांठ कर फर्जी मांग पत्र फर्जी मस्टररोल तैयार कर हस्ताक्षर करा कर फर्जी भुगतान जनपद पंचायत रामानुजनगर के माध्यम से किया गया है।
मौके पे पहुचे पंचायत अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधियो झुरही तालाब के साथ डबरी निर्माण का मुआयना किया गया जो कि उक्त दोनो कार्य कागजो मे पूर्ण है जबकि वहा पर किसी प्रकार की कार्य नही किया गया है।
तो वही यह पुरे मामले मे जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने बताया की इस मामले की जानकारी प्राप्त हुआ है जांच विवेचना कर दोषियो के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की बात कही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें