ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: NGT का उल्लंघन कर अवैध रेत उत्खनन....गोगपा करेगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव....सीएम का पुतला दहन कर रोकेगी अवैध रेत उत्खनन....

Admin

Fri, Aug 5, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. रेत के खेल बडी निराली है और इस खेल में मंत्री, अधिकारी, पक्ष-विपक्ष के नेता सहित छुटभैयाओ की लाटरी निकल पडी ही. जिले में अवैध रेत कारोबार की बहार है बडी संख्या में रेत माफिया छळज् नियमो की धज्जी उडाते हुये नदी नाले से रेत का उत्खनन कर अन्य प्रदेश परिवहन कर रहे है. गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने अवैध रेत उत्खनन परिवहन को लेकर कलेक्टर कार्यालय घेराव का 16 अगस्त को करेगी. कलेक्टर को दिये ज्ञापन में बताया गया है कि जिले में 29 रेत घाट संचालित है अधिकतर रेत घाटों में विधि विरूद्ध तरीको से लाइसेंस लेने की कार्यवाही किया गया है ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव से मिली भगत कर बिना कोरम, बिना बैठक के फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव के रेत घाट लाइसेंस प्रदाय की कार्यवाही की गई है जिले में छळज् के आदेश के विरुद्ध वर्षा काल में रेत उत्खन्न में जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारी की सहभागिता एवं संरक्षण होना बताया. ज्ञापन में बताया गया कि जिने के करकोटी, रजबहर, भैसामुडा, कसकेला, पोड़ी, रेवटी, बैकोना, बलगी. बशीपुर सेमरा (बिहारपुर) में विधि विरूद्ध तरीकों से भण्डारण और ओवरलोडिंग रेत परिवहन कराया जा रहा है, जिससे ग्राम पंचायतों के सड़को सहित राष्ट्रीय राज्य मार्ग हाइवे टूट रहे है. गोगपा नेता व प्रवक्ता जयनाथ केराम ने खनिज विभाग को आडे हाथ लेते हुये कहा कि अधिकारी के द्वारा रेत अवैध उत्खन्न को संरक्षण दिया जा रहा है, दो हजार रू. प्रति ट्रक जिले के दो बड़े आला अधिकारियों का हिस्सेदारी तय है और स्वयं अधिकारी प्रति एक हजार रु. सहयोग राशि वसूल रहे है बिना प्रशासनिक मदद के वर्षा काल में रेत उत्खनन कैसे किया जा सकता है और ओवरलोडिंग ट्रकों का बेखौफ सड़कों पर रेत परिवहन पर सवाल खडे किये. उन्होने वर्षा काल में रात के समय बड़े-बड़े मशीने से रेत उत्खन्न करने का उल्लेख कर अवैध उत्खन्न और ओवरलोडिंग का विरोध करने और शिकायत करने वालों को मारपीट और फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी दिए जाने की बात कही. इन सभी स्थिति के मददेनजर गोडवाना गणतंत्र पार्टी जिले में हो रहे अवैध और विधि विरूद्ध रेत उत्खन्न बंद कराने एवं दोषी ठेकेदारों पर कार्यवाही की मांग को लेकर 16 अगस्त 2022 को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी और न्याय के अभाव में सीएम का पुतला दहन कर 20 अगस्त से गोडवाना गणतंत्र पार्टी जन सहयोग से अवैध रेत भण्डारण ओवरलोडिंग रेत परिवहन रोकने की पहल करेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें