: धान संग्रहण केंद्र में मारपीट का मामला, इलाज के दौरान हुई मौत...
Sat, Jan 4, 2025
सूरजपुर. सूरजपुर जिले के देवनगर धान संग्रहण केंद्र में मारपीट से गंभीर रूप से घायल युवक उपचार के दौरान मौत हो गई है. घटना बुधवार की रात की है जब विजय प्रताप सिंह को धान संग्रहण केंद्र फोन कर बुलाया गया था वहा पर धान संग्रहण केंद्र के अधिकारी के सामने सत्यनारायण उर्फ सत्ते व बाबूलाल लोहार ने जमकर मारपीट अधमरा कर दिया| बेहोशी की हालत में वह रात भर धान खरीदी केंद्र में पड़ा रहा| गुरुवार की सुबह कुछ लोग देखे तो परिजनों को जानकारी देने उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहा प्राथमिक उपचार करने पर उसकी स्थिति नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया जहा पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई हैं। हलाकि पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटे विजय प्रताप सिंह धान संग्रहण केंद्र में हो रही चोरी की शिकायत अधिकारियों से करना चाहता था। जिससे उसके साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया था। तो वही दूसरी ओर जिला प्रशासन धान खरीदी केंद्र बेहतर व्यवस्थाओ कलेक्टर के निरिक्षण की बात करती है बहरहाल धान खरीदी केंद्र में कैसा हालत है देवनगर धान खरीदी केंद्र की घटना से अंदाजा लगाये जा सकते है जहा पर धान की चोरी अफरा तफरी करने की शिकायत करने पर एक युवक को जान से हाथ धो बैठा|
: ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर 212 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 79800 रूपये वसूल की समन शुल्क...
Fri, Jan 3, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले की पुलिस सड़क हादसों से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही भी कर रही है। गुरूवार को जिले के थाना-चौकी व यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले 212 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 79800 रूपये का समन शुल्क वसूल किया है। थाना-चौकी प्रभारी सहित यातायात पुलिस के द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों, अंर्तराज्जीय व जिले की सरहदी क्षेत्र में स्थित बैरियर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 212 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नियम तोड़ने, बिना नंबर वाहन चलाते पाए जाने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 79800 रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। सूरजपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील किया है कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें, अपने नाबालिक बच्चों को कभी भी वाहन न दे जब-तक वे 18 वर्ष के न हो जाये व परिवहन विभाग से वाहन चलाने का वैध लायसेंस न बना ले। दोपहिया में तीन सवारी न चले, बिना हेलमेट बाईक न चलाए, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन न चलाए, दुर्घटना से देर भली-जीवन अनमोल है। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने व चेकिंग अभियान में जिले के सभी थाना-चौकी व यातायात पुलिस मजबूती के साथ लगी हुई है।
: खड़गवां पुलिस ने 11 क्विंटल कोयला जप्त की...
Fri, Jan 3, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. खड़गवां पुलिस ने 11 क्विंटल कोयला जप्त की है| आज खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि जगन्नाथपुर महान-3 के खदान से चोरी की गई कोयला को ग्राम जगन्नाथपुर में लावारिश हालत में डम्प किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां लगभग 11 क्विंटल अवैध कोयला कीमत करीब 6600 रूपये का डम्प होना पाया जिसे जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।