ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: समीक्षा बैठक में: हर घर जल आपूर्ति सुनिश्चित कर हर घर जल सर्टिफिकेशन करवाने के निर्देश...

Admin

Wed, Apr 16, 2025

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.  आज कलेक्टर एस जयवर्धन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन एवं क्रेडा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए हर घर जल सर्टिफिकेशन सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश। इस दौरान ईई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ,जलसंसाधन विभाग और क्रेड़ा विभाग के अधिकारी सहित विभाग के अभियंता  एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दौरान टंकी निर्माण, पाइप लाइन विस्तारीकरण और बोरिंग की जानकारी लेते हुए मिशन के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मिशन की सफलता के लिए क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की । इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समस्या का त्वरित निपटान के निर्देश दिए। इस दौरान ईई जलसंसाधन से पानी के विभिन्न स्रोतों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलजीवन मिशन के लिए जल आपूर्ति के लिए पानी की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा जलजीवन मिशन अंतर्गत गांवों में क्रेड़ा विभाग से सौर ऊर्जा आधारित जलापूर्ति अवसंरचना निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागों को निर्देशित करते हुए हर घर जल आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए हर घर जल सर्टिफिकेशन करवाने के दिए निर्देश।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें