: पुलिस ने स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी...
Tue, Dec 31, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. यातायात पुलिस स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल सूरजपुर पहुंचे और विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया। यातायात प्रभारी फर्दीनंद कुजूर ने कहा कि यातायात के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिंग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्राचार्य को कहा कि बच्चों को बताएं कि बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाएं और न ही चलाने दें। नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। घर में जाकर अपने अभिभावकों और पड़ोसियों को भी अपने माध्यम से यातायात नियमों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस दौरान यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों से संबंधित पम्पलेट विद्याथियों को वितरित किया।
: बजरंग दल का वार्षिक कार्यक्रम, शौर्य पथ का किया संचालन...
Mon, Dec 30, 2024
सूरजपुर. विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल सूरजपुर ने अपना वार्षिक कार्यक्रम शौर्य पथ संचालन का आयोजन स्थानीय रंगमंच में किया गया, जहां विभाग स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि बजरंग दल सदैव ही हिन्दू समाज के साथ खड़ा है बजरंग दल का जन्म ही संघर्ष में हुआ है और विगत 40 वर्षो से हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा , गौरक्षा, गौसेवा, लव जिहाद से बहन बेटियों की सुरक्षा, धर्मांतरण से सुरक्षा, मठ मंदिरों की सुरक्षा जैसे अनेक कार्य करता आ रहा है और अनवरत करता भी रहेगा, हिन्दू समाज के प्रत्येक युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने की अपील की गई। इसके पश्चात उक्त शौर्य संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंत में रंगमंच मैदान में समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम में आर एस एस के विभाग कार्यवाह अमरदीप देवांगन, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा, विभाग मंत्री संदीप सोनी, बजरंग दल के विभाग संयोजक दिनेश साहू, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील पांडेय, जिला मंत्री संजय देवांगन, उत्पल चटर्जी, बजरंग दल सूरजपुर जिला संयोजक सुजीत सिंह, जिला सह संयोजक अनुज साहू व प्रहलाद निषाद, तथा विभिन्न प्रखंडों , खंडों व ग्रामों से आए हुए बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
: स्कूल बने तंबाकू मुक्त, 100 मीटर की परिधि में बिक्री पूर्ण रूप से हो बैन- कलेक्टर
Mon, Dec 30, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
कलेक्टर एस.जयवर्धन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में जिले के सभी स्कूल की परिधि तम्बाकू मुक्त हो, स्कूल व कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पादों का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली कोई भी दुकान संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के लिए स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग व कोटपा का अनुपालन करवाने की बात कही।इसके साथ ही कलेक्टर ने संबंधित को सभी स्कूलों से तंबाकू मुक्त परिसर घोषित करने का प्रमाण पत्र भी लेने के निर्देश दिये। इस अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जायेगी और विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन कभी न करने की शपथ भी दिलाई जायेगी। इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में केसीसी कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति को लेकर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।