ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: पोषण पखवाड़ा 2025ः 8 से 22 अप्रैल तक, जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी, शिशु जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष फोकस...

Admin

Tue, Apr 8, 2025

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.  
 महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार ’’पोषण अभियान’’ 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक जिले भर में पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी व्यवहार में व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाना है।जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अभियान की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि पोषण पखवाड़ा के दौरान जिला, विकासखण्ड, ग्राम और केंद्र स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन समन्वय के साथ किया जाए। उन्होंने इसे जनआंदोलन का रूप देने की अपील की और सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और नागरिकों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।इस अभियान के दौरान शिशु जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही पोषण ट्रैकर में उपलब्ध बेनिफिशियरी मॉड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार, सी-मैम मॉड्यूल द्वारा कुपोषण प्रबंधन, और बच्चों में मोटापे की रोकथाम हेतु स्वस्थ जीवनशैली की जारूकता जैसे पहलुओं को प्रमुखता दी जाएगी।अभियान में सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व सहायता समूहों, महिला मंडलियों, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, एनएसएस तथा निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों की सक्रिय सहभागिता से पोषण पखवाड़ा को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें