: 600 बोरा अवैध धान ज़ब्त,मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही...
Tue, Dec 31, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत सूरजपुर एस.डी.एम. श्रीमती शिवानी जायसवाल, खाद्य एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा 01 ट्रक में 600 बोरा धान ज़ब्त कर थाना जयनगर को सुपुर्द किया गया है । इसमे से कुछ धान के बोरे राजापुर निवासी के गोदाम पर खाली किया गया था और मौके पर कुछ बोरा ट्रक पर ही पाया गया। प्रकरण की जाँच की जा रही है और मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।
: उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक...
Tue, Dec 31, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिले में रेत सहित खनिज की अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम को लेकर कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित किया गया था। बैठक में उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस, वन एवं परिवहन विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया है। जिला कार्यालय (खनिज शाखा) सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायतो द्वारा रेत खदान हेतु प्रस्तुत आवेदनों पर प्रतिवेदन, अनापत्ति हेतु लंबित प्रतिवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने का प्रतिवेदन खनिज विभाग को प्रेषित किये जाने हेतु राजस्व एवं वन विभाग को निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त वनमण्डलाधिकारी को भी संज्ञान में लाया गया कि वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में करायें जाने वाले कार्यो को रायल्टी चुकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने उपरांत ही संबंधित ठेकेदार का अंतिम भुगतान किया जायेगा।
: कोयला तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल से कर रहे थे तस्करी...
Tue, Dec 31, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. रामानुजनगर पुलिस ने कोयला बोरी में भरकर मोटर सायकल से कर रहे थे परिवहन कर रहे 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है| पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम साल्ही की ओर से काफी मात्रा में मोटर सायकल चालक के द्वारा अवैध रूप से कोयला परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम ने ग्राम रामपुर में घेराबंदी कर प्रदीप पिता विश्वनाथ साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम साल्ही, अजय साहू पिता रौशन लाल साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम साल्ही चैन सिंह पिता बुधियार सिंह उम्र 29 वर्ष ग्राम दवना, सुदामा साहू पिता रामअधीन साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम साल्ही, विरेन्द्र साहू पिता राजेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम साल्ही, रनसाय पिता संजय राजवाड़े उम्र 21 वर्ष ग्राम अधियारी को मोटर सायकल में बोरी में कोयला भरकर परिवहन करते पकड़ा जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-4)/303(2) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर 14 बोरी कोयला एवं परिवहन में प्रयुक्त 7 मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।