ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: पहली बार कोई सांसद पंहुचा इस गाँव में, झोपड़ी में रात गुजारेगे, क्या बदलेगी यहाँ की तस्वीर..?

Admin

Tue, Dec 31, 2024

राजेश सोनी
सूरजपुर.
 जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के इस पहाड़ी गाँव में आज तक कोई सांसद नहीं पंहुचा, पूर्व सांसदों ने इस क्षेत्र में दौरा कर जाने की बडबोल जरुर की थी लेकिन आज तक ग्रामीणों को हालचाल जानने नहीं पहुचे. इसके ठीक उलट सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज नया साल जिले के दूरस्थ अंचल लुल व खोहिर के ग्रामीणों के साथ मनायेंगे। गौरतलब है कि खोहिर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत है जो इसके आश्रित लूल्ह,भुंडा,बैजनपाठ गाँव है करीब 30 किमी के दायरे में पहाड़ो पर बसा है। भौगोलिक परिस्थितियां के कारण यहां की समस्याएं और चुनौतियां भीं अलग हैं। गौरतलब है कि यह क्षेत्र पंडो जनजाति बाहुल्य है और इस पंचायत में यह पहला मौका होगा जब कोई सांसद यहां पहुँच रहा है। इस गांव में सांसद महाराज ग्रामीणों के साथ मिलकर यहां नव वर्ष का स्वागत करेंगे साथ ही ग्रामीणों के साथ समय बिताएंगे और यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे। यहां सांसद के रुकने के लिए एक झोपड़ी तैयार की गई है। नए वर्ष के पहले दिन सांसद श्री महाराज ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल व उनकी समस्याएं जानेंगे, इस बात कि खबर सुन यहां के ग्रामीण भी काफी उत्साहित है।

क्या बदलेगी यहाँ की तस्वीर...

खोहिर ग्राम पंचायत जो इसके आश्रित लूल्ह,भुंडा,बैजनपाठ गाँव सहित कई गाँव के ग्रामीणों को आवश्यक मुलभुत जैसी समस्या से दो चार होना पड़ता है न तो सड़क है न बिजली है पानी के लिए भी ग्रामीण जद्दोजहद करते रहते है| स्वास्थ सुविधाओ का आभाव है| शिक्षा का हाल बदहाल है सिर्फ कागजो ने संचालित है| पहली बार कोई सांसद इस गाँव में पहुच रहा है खुद जिला प्रशासन असहज है उनके पहुचने पर, क्या कभी यहाँ के ग्रामीण मुख्य धारा से जुड़ पायेगे क्या बदलेगी यहाँ की तस्वीर...?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें