: केतका स्कुल के छात्राओ को सायकिल का वितरण...
Wed, Sep 25, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने बालिकाओं के विद्यालय पहुँच को सुगम बनाने सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत आज स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केतका के प्रांगण में सायकिल वितरण कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि संत साहू की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप , सरपंच केतका बाबूलाल सिंह ,एस एम डी सी अध्यक्ष राम शंकर सिंह, आमगांव सरपंच माणिक चन्द्र पोर्ते, कल्याणपुर सरपंच सागर सिंह,मदन सारथी,अकील साय, धरम साय, दिलावर खान अर्जुन राम के आतिथ्य में माँ सरस्वती एवं स्वामी आत्मानन्द के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन ,माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। अतिथियों के सम्मान उपरांत संस्था के प्राचार्य जे.आर.शांडिल्य ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों एवं समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए छात्र-छात्रओं को अपने जीवन अनुभव से मोटीवेशन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि संत साहू ने सरकार द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का उपयोग कर बोर्ड परीक्षा में विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया। जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप ने अपने शिक्षकीय अनुभव छात्र छात्राओं से साझा करते हुए कहा कि सफलता का एक मात्र मंत्र कठिन परिश्रम है। सरपंच बाबूलाल सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि वे भी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय केतका में पढ़ाई किये है।उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने सम्बोधन में पढाई के महत्व को समझाते हुए छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढाई करने एवं अपने विद्यालय ,गुरु ,माता - पिता एवं गांव का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में संकुल केतका के संकुल प्रभरी शिवमंगल सिंह, संकुल समन्वयक राकेश शुक्ला, प्रधानपाठक मनमोहन सिंह, मो.रउफ, व्याखता श्रीमती एम.एस. शांडिल्य, प्रदीप त्रिपाठी, दिनेश सिंह ,उग्रसेन केशरी , हीरालाल , इस्माइल खलखो ,दुर्गा प्रसाद ,अरुण विश्वकर्मा, निधि ग्लोरिया तिग्गा,सरस्वती सिंह, पैकरा,प्रधानपाठक अशोक कुमार रामकुमार सिंह,राजलाल प्रजापति ,गिरिवर यादव सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एम.एस. शांडिल्य एवं उग्रसेन केशरी तथा आभार प्रदर्शन प्रदीप त्रिपाठी ने किया।
: महाविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन...
Wed, Sep 25, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
शासकीय कालीदास महाविद्यालय प्रतापपुर में नये उद्यमियों एवं छात्र- छात्राओं को नवीन उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहन हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें शासकीय कालीदास महाविद्यालय, आईटीआई, प्रतापपुर के छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना और औद्योगिक नीति के संबंध में जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तार से दिया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के महाप्रबंधक श्रीमती टी.तिग्गा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने की जरूरत है और नौकरी की तलाश न कर स्वरोजगार अपनाकर स्वयं मालिक बने। सफल उद्यमी अमित पाण्डेय, निवासी प्रतापपुर द्वारा उद्योग लगाने के संबंध में अपने अनुभव को विस्तार से बताया गया। चार्टर्ड एकाउंटेंट स्वयं गोयल ने जीएसटी एवं आयकर के संबंध में छात्र-छात्राओं के जिज्ञासाओं को शांत किया गया । इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा-प्रतापपुर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश ने बैंक ऋण संबंधी दस्तावेज एवं बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से दी गई । जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के प्रबंधक अवधेश कुमार कुशवाहा ने उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक लायसेंस, विभागीय सुविधाओं एवं औद्योगिक नीति की जानकारी दिया गया । स्वावलंबन शिविर में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, प्रबंधक सहित छात्र-छात्राओं मौजूद रहे।
: श्री रामलला दर्शन के लिए 7 दिवस पूर्व जनपद में करे आवेदन...
Wed, Sep 25, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ’’ श्री रामलला दर्शन (आयोध्या धाम) योजना’’ के तहत निर्धारित आवेदन पत्र में अपने अधीनस्थ जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत कार्यालय में यात्रा प्रारंभ 07 अक्टूबर हेतु आवेदन 07 दिवस पूर्व अपने समीप जनपद पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते है। उक्त योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन के साथ निवास के साक्ष्य के लिए राशन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं राज्य शासन द्वारा स्वीकार्य कोई अन्य साक्ष्य में से किसी एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा साथ ही साथ यात्रा हेतु चिकित्सक शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होने का प्रमाण पत्र देना होगा।