: आरोपियों पर कारवाई की मांग को लेकर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन...
Mon, May 13, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. शहर के एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने आज पटना थाने के सामने युवक का शव रख कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।पुलिस के समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और परिजनों ने अंतिम संस्कार किय| घटना 5 मार्च की है जब मानपुर का दिलेश्वर साहू 48 वर्ष अपने चाचा ससुर के लड़के की बारात लेकर कोरिया जिले के रनई गांव में गया था। जहाँ किसी बात पर विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट कर दी गई।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था।जबकि घर मे सूचना दी गई थी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है जिसमे वह घायल है। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ से हालत गम्भीर होने पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया।रायपुर में दो महीने के इलाज के बाद 11 मई को मौत हो गई. इस घटना के एक सप्ताह बाद 11 मार्च को पटना पुलिस व पुलिस कप्तान कोरिया को लिखित में शिकायत देकर मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई थी पर पटना पुलिस ने कोई संज्ञान नही लिया। 01मई को मृतक की पत्नी ने पटना थाने जाकर कार्रवाई जांच की गुहार की थी फिर भी पुलिस को कोई फर्क नही पड़ा। बहरहाल युवक की मौत होने परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है।परिजनों को आशंका है कि बारात पक्ष के ही कुछ लोगो ने मारपीट की थी जिससे उसकी मौत हुई है।कुछ नामजद लोगो पर सन्देह व्यक्त किया गया है.होटल व्यवसायी करीब 48 वर्षीय दिलकेश्वर की संदिग्ध हालात में हुई मौत की खबर के बाद न केवल मानपुर में मातम पसर गया बल्कि परिजनों का गुस्सा भी फुट पड़ा।हालात यह हुई कि रायपुर से शव आने के बाद लोग पटना थाने के सामने पहुँच गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए थाने के सामने धरने पर बैठ गए और आरोपियों पर कारवाई की मांग करने लगे।घंटो धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस के आला अफसरों ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब मामला शांत हुआ और सूरजपुर शव लेकर बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
: अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत...
Mon, May 13, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले के चांदनी बिहारपुर-ओडगी के मुख्यमार्ग मोड़ में अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गया गई| आज दोपहर कि घटना है राजेश कुमार साकेत 20वर्ष पिता रविचंद्र साकेत ग्राम अन्तिकापुर निवासी किसी कार्य से बिहारपुर गया हुआ था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ठोकर से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई| सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पी एम के लिए बिहारपुर अस्पताल में भेज दिया है वही अज्ञात वाहन का तलाश में पुलिस जुटी हुई है|
: एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार...
Mon, May 13, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार है। पूरा मामला 14.11.2023 का है पल्सर मोटर सायकल में लोग नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने जाने कि सूचना पर ग्राम चांचीडांड में घेराबंदी लगाकर कार्यवाही की गई थी और मोटरसायकल छोड़ 2 लोग फरार हो गये थे हलाकि पुलिस ने 260 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था| दिनांक 07.04.24 को फरार आरोपी सूरज कुमार सूर्यवंशी को लटोरी से पकड़ा गया था वहीं मामले में दीपक शील उर्फ माटूल फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी| इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर अम्बिकापुर में घेराबंदी कर आरोपी दीपक शील उर्फ माटूल पिता पवित्रो शील 24 वर्ष ग्राम तर्रापानी गांधीनगर अम्बिकापुर को पकडा गया और विधिवत् गिरफ्तार किया गया।