: छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक संकल्पित...
Thu, Dec 14, 2023
सूरजपुर.
रामानुजनगर विकासखंड शिक्षा विभाग में शिक्षक अनुकरणीय पहल किया जा रहे हैं। रामानुजनगर के दूरस्थ ग्रामीण अंचल के विद्यालय प्राथमिक शाला राजापुर के प्रधान पाठक धनसिह मरावी ने एक कार्यक्रम आयोजित करके अपने प्राथमिक शाला में दर्ज सभी 60 बच्चों को अपने वेतन से सत्रह हजार चार सौ रुपए मूल्य का स्वेटर प्रदान कर बड़ा उदाहरण पेश किया है। प्रधान पाठक के इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए मुख्य अतिथि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने कहा कि अगले मई में सेवानिवृत होने वाले प्रधान पाठक द्वारा भीषण ठंड में गरीब बच्चो को स्वेटर गिफ्ट करना, उनके इस कार्य को शब्दो में व्याख्या नहीं हो सकती। एबीईओ ने बताया की इसी तरह माध्यमिक शाला तीवरागुड़ी की शिक्षिका ममता वर्मा ने गत माह में स्वयं के वेतन से अपने विद्यालय में पढ़ने वाले 130 छात्रों को लगभग बयालीस हजार रुपए की लागत से टी-शर्ट का निशुल्क वितरण किया। रामानुजनगर के ही प्राथमिक शाला भैसामुडा की प्रधान पाठक श्रीमती उमापति साहू ने 35 छात्रों को स्वयं के वेतन से स्कूल बैग प्रदान किया। प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला जगतपुर के प्रधान पाठक हेमलता चंद्रा एवं विजय कश्यप ने अपने सहयोगी शिक्षकों के मदद से दोनों स्कूलों के 146 बच्चों को टाई बेल्ट प्रदान किया। श्री साहू ने कहा सभी शिक्षक इन उदाहरणों से प्रेरणा लेकर अपना बेस्ट से बेस्ट छात्रों को दें तो निश्चित रूप से छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने उपस्थित एसएमसी एवं पालकों, समुदाय से अपील किया की ऐसे शिक्षको का अपने स्तर से सम्मान करें, तभी उनका हौसला बढ़ेगा। संकुल प्राचार्य डॉक्टर कुसुम सिंह परस्ते ने कहा शिक्षक अपनी चिंतन को बाल केंद्रित करें तो निश्चित रूप से इसका परिणाम सुखद मिलेगा यह मेरे संकुल के लिए बड़ी उपलब्धि है। अपने उद्बोधन में परशुरामपुर के संकुल प्राचार्य चंद्रविजय सिंह ने कहा कि प्रधान पाठक जी का कार्य हमारे सकारात्मक चिंतन को एक कदम आगे बढ़ता है। निश्चित रूप से इस प्रकार के अच्छे कामों से छात्रहित के कार्य के साथ साथ शिक्षको की भी गरिमा बढ़ती है। कार्यक्रम में प्रधान पाठक रामनारायण सिंह, व्याख्याता एस कुमार, शिक्षक खिलेश्वर जखेल, शिक्षक सोहन सिंह, शिक्षक भैया लाल रजवाड़े, अनुपमा बारीक, गीता सिंह, संकुल समान्यवयक वंशधारी सिंह, हरिनंदन सिंह, विजेंद्र सिंह समेत अनेक ग्रामीण, पालक एवम एसएमसी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनबोध दास मानिकपुरी ने किया और आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक धन साय मरावी जी ने किया।
: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वच्छता अभियान...
Thu, Dec 14, 2023
सूरजपुर.
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामूहिक सहभागिता से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में ‘‘विकसीत भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता रही । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में प्रमुख स्थलों के साथ चौक चौराहों, स्कूल परिसर ऑगनबाड़ी परिसर, गली मुहल्लों, सड़कों एवं बाजार स्थल की सफाई की जा रही है। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, ग्रणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन, सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व सहायता समूहों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इस स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम अभियान से ग्रामीणजनों को सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखने, स्वच्छता से जुड़े बिमारीयों को नियंत्रित करने तथा स्वच्छता के महत्व को समझने एवं उससे होने वाले लाभ की प्रेरणा मिली, व्यक्तिगत शौचालय का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु स्वेच्छाग्राहीयों द्वारा घर-घर ग्रामवासीयों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।
: 19 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन...
Thu, Dec 14, 2023
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल 19 दिसंबर 2023 को जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के आदेश किया है। छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 (ख) (3) के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति करवाने का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव का होगा।