: चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण- जिला निर्वाचन अधिकारी
Tue, Oct 17, 2023
सूरजपुर.
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल पोलिंग पर्सन ट्रेनिंग के द्वितीय दिवस पर भी सभी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे थे। जिसमें शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर और शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सूरजपुर शामिल है। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल में प्रत्येक कक्ष मे जाकर निर्वाचन के लिए दिये जा रहे प्रशिक्षण की वस्तु स्थिति का सघन निरीक्षण किया। चुनाव प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विशेष निर्देश दिए। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान हेतु मतदान दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी निर्वाचन आयोग के एक अंग हैं। मतदान प्रक्रिया में सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। अपना आचरण एवं व्यवहार सही रखते हुए मतदाताओं के समक्ष निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी ई.व्ही.एम. मशीन का संचालन स्वयं करके देखें। उन्होंने मतदान तिथि के पूर्व तथा मतदान के दिन समस्त आवश्यक व्यवस्थाए अवश्य सुनिश्चित कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने ई.व्ही.एम. द्वारा मतदान की कार्यप्रणाली, मतदान दलों को ई.व्ही.एम. को मतदान के लिए तैयार करने, ई.व्ही.एम. में ऐरर का निराकरण, ई.व्ही.एम. के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली, मतदान के दौरान सावधानी, एवं आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की सीलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी मतदान दलों को प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों को निर्देशित किया। इस दौरान प्रशिक्षण नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
: ई.एस.एम.एस एप्प पर एफ.एस.टी. और एस.एस.टी दल को प्रशिक्षण...
Tue, Oct 17, 2023
सूरजपुर.
जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण की नोडल अधिकारी, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी), फ्लाईंग स्क्वायड (एफएसटी) टीम के प्रभारी अधिकारियों को ईएसएमएस एप्प पर प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने हेतु ईडीएम श्री मोहितेष्वर साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह द्वारा एफएसटी, एसएसटी टीम के सदस्यों को कर्तव्यों का निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के मार्गदर्शिका के संदर्भ में नियमों से अवगत कराया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान टीम के अधिकारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
: मतदान के दिन कर्मचारी, श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश...
Tue, Oct 17, 2023
सूरजपुर.
सूरजपुर विधान सभा क्षेत्र क्रमशः 04-प्रेमनगर, 05-भटगांव व 06-प्रतापपुर में मतदान, द्वितीय चरण अर्थात् 17 नवंबर को सम्पन्न होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ख) में उल्लेखित प्रावधानों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पत्र में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में जिला-सूरजपुर में विधान सभा निर्वाचन-2023 हेतु 17 नवंबर को मतदान के दिन सूरजपुर जिले के समस्त औद्योगिक उपक्रमों, निजी उपक्रमों एवं अन्य व्यवसाय या किसी अन्य स्थापन में नियोजित कार्यरत प्रत्येक कर्मचारियों व श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया जाता है तथा यह भी निर्देशित किया जाता है कि यह आदेश उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें मतदान दिवस को विधान सभा निर्वाचन-2023 से सम्बन्धित किसी भी कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई है।