: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया गया सम्मान...
Sun, Oct 1, 2023
सूरजपुर. 01 अक्टूबर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपूर जिलें में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन में किया गया । इस अवसर पर जिले से लगभग 200 वरिष्ठजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्हें शाॅल और श्रीफल से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विसम्भर सिंह पत्नि श्रीमती चम्पा देवी को 50 हजार का चेक भी प्रदाय किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता के अनुरूप छड़ी का वितरण भी किया गया ।कार्यक्रम में जिला पंचायत के सभापति कुलदीप बिहारी, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, उपसंचालक समाज कल्याण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
: शहर के सभी 18 वार्डों में जन भागीदारी के साथ मनाया गया "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम...
Sun, Oct 1, 2023
सूरजपुर. शहर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत आज नगर वासियों एवं नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता मुहिम युद्ध स्तर पर चलाई गई। विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ- सफाई की गई एवं प्लास्टिक मुफ्त शहर बनाने की मुहिम छेड़ी। जिसके अंतर्गत पुराना बस स्टैंड में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सूरजपुर के के अग्रवाल , सी.एम.ओ मुक्त सिंह चौहान , वार्ड पार्षद एवं शहर के नागरिकों द्वारा वृहद साफ - सफाई कर चौपाटी को साफ एवं स्वच्छ बनाया गया, जिस उपरांत मानव सेवा संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । दुलही तालाब का जीर्णोद्धार कार्य को और प्रगति देते हुए तालाब के अधिकांश जलकुंभी को साफ किया गया जिस उपरांत गिरधारी साहू , बंटी बंसल ,प्रवेश गोयल एवं स्कूली बच्चों उपस्थित रहे । विभिन्न कार्यक्रमों में गायत्री परिवार द्वारा नया बस स्टैंड जेलपारा में साफ सफाई, एन.सी.सी कैडेट द्वारा स्टेडियम ग्राउंड बड़कापार पार्वती घाट एवं स्टेडियम साफ सफाई, महगावा स्कूल के छात्रों द्वारा कब्रिस्तान के समीप साफ सफाई, संत रविदास समूह के द्वारा कृष्ण कुंज की साफ सफाई, बालाजी स्व-सहायता समूह द्वारा लंकापारा में साफ सफाई आदि कार्यक्रमों द्वारा सभी 18 वार्ड में, वार्ड पार्षदों की अध्यक्षता में साफ सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
: 3 अक्टूबर को प्रतापपुर में जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन...
Sun, Oct 1, 2023
सूरजपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर में आयुष्मान भवः कैम्पेन के तहत जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन 03 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे आयोजित होना है। जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीजों का ईलाज व दवाई प्रदान की जाएगी। जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल प्रमाण पत्र भी बनाया जायेगा। स्वास्थ्य मेले का लाभ ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रवासी ले सके इसके लिए चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर ने आमजन से अपील की है कि वो स्वयं और अपने संबंधितों के साथ शिविर में आकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं।