: मॉ की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Tue, Aug 29, 2023
सूरजपुर. दिनांक 02.08.23 को ग्राम पकनी निवासी हुलस बाई ने चौकी चेन्द्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति राजलपाल करीब 3 माह पूर्व अपने हिस्से की कुछ भूमि को बिक्री किए थे, जेठ छत्रपाल गिरी भी अपने हिस्से की भूमि को बेचना चाहते थे परन्तु सास भगमनिया जमीन बिक्री करने हेतु मना करती थी इसी बात को लेकर जेठ सास के प्रति रंजीश रखते थे, 01 अगस्त के रात्रि में सास अन्य परिजन के साथ पड़ोस के एक व्यक्ति के घर कपड़ा लेने जा रहे थे उसी दौरान छत्रपाल गुस्सा में हाथ में लोहे का राड़ लेकर पीछा करते हुए आया और भगमनिया को गाली-गलौज कर जमीन नहीं बेचने दे रही है, आज जान से मारकर खत्म कर दूंगा कहते हुए राड़ से सिर में प्रहार कर दिया। मामले की सूचना पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने का मामला पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद भगमनिया को उपचार के लिए भैयाथान-सूरजपुर-अम्बिकापुर अस्पताल ले गए जहां से डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर करने पर वहां भर्ती कर उपचार कराने के दौरान 17 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादसं. जोड़गी गई। मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने दबिश देकर आरोपी छत्रपाल गिरी उर्फ बाऊ पिता स्व. सामरत उम्र 41 वर्ष ग्राम पकनी, चौकी चेन्द्रा को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त राड़ जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
: खेल दिवस पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मान...
Tue, Aug 29, 2023
सूरजपुर.
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में भी खेल दिवस का आयोजन किया गया था, जिसमें महिला वर्ग में बरपारा और पुरुष वर्ग में लटोरी विजेता बना। इस अवसर पर खेल में विशेष योगदान के लिए राम बहादुर लोमा को सम्मानित भी किया गया। आयोजन में अध्यक्ष के के अग्रवाल नगर पालिका, उपाध्यक्ष आलोक साहू नगर पंचायत प्रेमनगर, अजय साहू, राम श्रृंगार यादव डीएसपी, राजनाथ गुप्ता, शरतेन्दु शुक्ला, दिनेश साहू, धर्मपाल रजक, मोती सिंह, हरि राजवाड़े इत्यादि उपस्थित थे।
: 4 मिठाइयो की दुकानदारों को नोटिस, सैंपल रायपुर प्रयोगशाला भेजे गए...
Tue, Aug 29, 2023
सूरजपुर.
राखी त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर के विभिन्न होटलों, मिठाई की दुकानों, किराना दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के परिसर का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का नमूना जांच हेतु लिया गया। 4 दुकानदारों को नोटिस और उसका सैम्पल रायपुर प्रयोगशाला भेजे गए. मिठाई की दुकानों में जाँच निरीक्षण के दौरान खुली मिठाई के ट्रे पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि अनिवार्यतः उल्लेख करने को कहा गया। जिले के विभिन्न स्थानों सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रतापपुर, प्रेमनगर, विश्रामपुर, मनी चौक आदि क्षेत्रों के खाद्य परीसरों का निरीक्षण किया गया एवं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल जैसे पेड़ा, बर्फी जलेबी, पनीर, दूध, दही, नमकीन, आटा, बेसन, मैदा, सूजी, दूध से बनी मिठाइयां आदि की तुरंत जांच की गई। इस कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा, एवं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के स्टाफ लैब टेक्निशियन की टीम उपस्थित रहे।
नोटिस जारी करते दी गई चेतावनी...
निरीक्षण एवं स्पेलिंग के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा कुल 18 सैंपल विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिया। निरीक्षण एवं सैपलिंग के दौरान जो भी खाद्य पदार्थ उपयोग के अनुकूल नहीं पाया गया एवं अमानक पाया गया, उन्हें तुरंत नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यापारी का नोटिस जारी करते हुए चेतावनी भी दी गई की गलती दोबारा पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही एवं लाइसेंस निलंबित भी की जावेगी। खाद्य प्रतिष्ठान जिनके पास खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया था एक्सपायर होना पाया गया। उन्हें नोटिस जारी कर आवेदन हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान विभिन्न व्यापारियों को कुल 4 नोटिस जारी किया गया।
जिले -के विभिन्न होटल से लिये गये परीक्षण हेतु नमूने
..
निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों नमूना परीक्षण हेतु विभिन्न होटलों से नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भी भेजा गया। जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट अनुसार नमूना जांच में यदि अमानक पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पिछले वर्ष की कर प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जो अपर कलेक्टर में चल रहा है।