: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण...
Sat, Jul 8, 2023
सूरजपुर. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के समक्ष सूरजपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही नवपदस्थ एएसपी ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया और थाना सूरजपुर सहित पुलिस कन्ट्रोल रूम का जायजा लिया। विदित हो कि एएसपी शोभराज अग्रवाल 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व एसडीओपी पंखाजूर, तोंगपाल, सक्ती और एएसपी की पदोन्नति उपरान्त कोण्डागांव में अपनी सेवाएं दी है।
: लोहे का टावर ऐंगल चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...
Fri, Jul 7, 2023
सूरजपुर. ग्राम बिरमताल निवासी कृष्ण मुरारी साहू ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम नावापारा में एक व्यक्ति के यहां पुलिया निर्माण के ढलाई में उपयोग करने के लिए रखे गये 2 नग लोहे का टावर ऐंगल को 6 जुलाई के रात्रि में खेलसाय राजवाड़े व बागर साय के द्वारा चोरी किये है। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। चौकी पुलिस ने आरोपी खेलसाय राजवाड़े पिता स्व. जगरनाथ उम्र 20 वर्ष व बागर साय पिता स्व. शिवशंकर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उमेशपुर, थाना सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर 2 नग टावर ऐंगल कीमत 15 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
: मोटर सायकल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार..
Fri, Jul 7, 2023
सूरजपुर. दिनांक 06.07.23 को ग्राम पंपानगर निवासी अतवार प्रजापति ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 जुलाई को रात में घर के बाहर हीरो स्पेलेण्डर मोटर सायकल खड़ा किया था जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी पुलिस को मुखबीर की सूचना पर संदेही नान सिंह उर्फ मरकाम उर्फ काण्डे पिता लखन सिंह 22 वर्ष निवासी पंपानगर, थाना रामानुजनगर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर चोरी को मोटर सायकल कीमत 35 हजार रूपये का बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर प्रकाश राठौर, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक दीपक यादव, कौशलेन्द्र सिंह व धनंजय साहू सक्रिय रहे।