: निर्वाचन कार्यालय हेतु संविदा भर्ती 10 जुलाई तक
Fri, Jun 30, 2023
सूरजपुर
. जिला निर्वाचन कार्यालय हेतु संविदा एक मुस्त वेतन पर 05 पद सहायक ग्रेड 03 के एवं कलेक्टर दर पर 02 पद भृत्य के तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के लिए कलेक्टर दर पर 03 पद भृत्य के लिए 30 नवम्बर 2023 तक के अवधि के लिए नियुक्त किये जाने स्वीकृति प्रदान किये जाने पर 10 जुलाई 2023 तक व्यक्तिगत रूप से कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कम्पोजिट बिल्डिंग के प्रथम तलं कक्ष क्रमांक 16 जिला कार्यालय सूरजपुर में आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन नमूना पद आरक्षण एवं विज्ञापन की शर्तें आदि सूरजपुर जिले के वेबसाईट
www.surajpur.gov.in
पर देेखी जा सकती है।
: 05 जुलाई को लाइवलीहुड कॉलेज में वाक इन इन्टरव्यू
Fri, Jun 30, 2023
सूरजपुर
. जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु योग्य व अनुभवी अतिथि प्रशिक्षकों का इम्पैनल किये जाने हेतु किये जाने 05 जुलाई 2023 को वाक इन इंटरव्यू रखा गया है। प्रत्येक सेक्टर कोर्स अंतर्गत 02-02 प्रशिक्षक का चयन हेतु इस प्रकार है।
निर्माण सहायक इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर-मोबाइल फोन हार्डवेयर मरम्मत तकनीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर-सौर पैनल स्थापना तकनीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर-फील्ड तकनीशियन-एसी, हेल्थकेयर-जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता आईटी आईटीईएस-घरेलू डाटा एंट्री ऑपरेटर, सौंदर्य और कल्याण- सौंदर्य चिकित्सक, संस्करण प्लंबिंग-प्लंबर जनरल, परिधान निर्मित एवं घरेलू साज-सज्जा- सिलाई मशीन संचालक, ऑटोमोटिव ऑटोमोटिव सर्विस तकनीशियन लेवल-3, ऑटोमोटिव ऑटोमोटिव सर्विस तकनीशियन लेवल-4, ऑटोमोटिव ऑटोमोटिव सेवा तकनीशियन स्तर (2-3 व्हीलर), ऑटोमोटिव-टेक्सी ड्राइवर, प्रबंधन एवं उद्यमिता और व्यावसायिक फायर-फाइटर, प्रबंधन एवं उद्यमिता और व्यावसायिक कार्यालय सहायक, प्रबंधन एवं उद्यमिता और पेशेवर-निहत्थे सुरक्षा गार्ड, पर्यटन और आतिथ्य - फ्रंट ऑफिस कार्यकारी है। पंजीयन एवं दस्तावेज सत्यापन का समय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व साक्षात्कार का समय दोपहर 02 बजे किया जाना है।
विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेब साईड
www.surajpur.gov.in
अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
: जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण
Fri, Jun 30, 2023
सूरजपुर
. कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर तथा विधानसभा वार मास्टर ट्रेनर का उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बी.एल.ओ. का ब्लॉकवार प्रशिक्षण देने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में स्वीप गतिविधि हेतु आवश्यक कार्यक्रम, मतदाता पंजीयन हेतु ऑफलाईन ऑनलाइन एप, वोटर सर्विस पोर्टल,
nvsp.in
के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया, ईव्हीएम के संबंध में प्रारंभिक प्रशिक्षण तथा मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ. प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी, श्री शंभू निषाद द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।