: चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी... साइबर अपराध व धोखाधड़ी से बचाव को लेकर किया जागरूक...
Mon, Jun 26, 2023
सूरजपुर. जिले की पुलिस थाना-चौकी प्रभारियों को चलित थाना लगाकर नागरिकों की समस्या-शिकायतों का निराकरण करने, महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बने कानूनी प्रावधानों, धोखाधड़ी व साईबर अपराध से बचाव की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है.
रविवार को थाना चंदौरा पुलिस के द्वारा ग्राम पहिया में चलित थाना का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष, सरपंच की मौजूदगी में किया।
इस दौरान थाना प्रभारी चंदौरा सी.पी.तिवारी ने चलित थाना में मौजूद ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और निराकरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए आधार, एटीएम व खाता नंबर की जानकारी किसी को नहीं बताने, बीमा और लॉटरी लगने के नाम पर किसी धोखेबाज का फोन आने पर किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा ओटीपी न बताने कहा, किसी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर तत्काल पुलिस थाना को सूचित करने की समझाईश दी। ग्रामीणों को बाल विवाह, मानव तस्करी तथा महिलाओं-बच्चों के विरूद्व होने वाले अपराधों के संबंध में कानूनी प्रावधानों, यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने एवं गांव में किसी अंजान व्यक्ति के आने पर उसकी सूचना देने की बात कही। इसी क्रम में नशा न करने की समझाईश देते हुए नशे से होने वाली आर्थिक, सामाजिक एवं शारीरिक हानियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, प्रतिनिधि शिवभजन मरावी, ग्राम सरपंच व काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
: अवैध खनन एवं परिवहन कर्ताओं पर लगातार कार्यवाही...
Mon, Jun 26, 2023
सूरजपुर
. खनिज विभाग के जानकारी अनुसार खनिज अमला, राजस्व अमला एवं जिला स्तरिय टास्कफोर्स के द्वारा जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहन कर्ताओं के विरुद्ध सतत् जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान खनिज पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर ऐसे कार्यों में संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जप्त कर अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, तथा अर्थदण्ड की वसूली भी की जा रही है। माह जून 2023 में 22 जून 2023 तक विभागीय टीम एवं जिले में गठित टास्क फोर्स ने खनिज पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईंट, रेत अवैध परिवहन में संलग्न कुल 06 वाहनों में से 05 वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड के रूप में राशि रूपये 1,04,710.00 वसूलकर खजाना दाखिल कराया जा चुका है तथा 01 प्रकरण प्रक्रियाधीन है।
: रोजगार मेला का आयोजन 03 जुलाई को...
Mon, Jun 26, 2023
सूरजपुर
. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा 03 जुलाई 2023 को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुडगांव दिल्ली एन.सी.आर के प्रषिक्षु 200 पदों हेतु किया जाना है। जिसकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं मंे 50 प्रतिषत से गणित, अग्रेजी, विज्ञान विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए। केवल पुरूष आवेदक ही आवेदन कर सकते है। जिसकी आयु 18 से 20 वर्ष के बीच हो। जिसकी कार्य क्षेत्र गुडगांव, मानेसर, दिल्ली एन.सी.आर होगा।
ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं। वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।