: जिला चिकित्सालय में गर्भाशय मुख कैंसर का ईलाज प्रारंभ...
Wed, Jun 7, 2023
सूरजपुर.
जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला चिकित्सालय में गर्भाशय मुख कैंसर, के संभावित लक्षण वाले जैसे सफेद पानी आना, कमर में दर्द होना, मासिक धर्म का बार-बार आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, 45 वर्ष से अधिक होने के बाद भी रक्तस्त्राव होने जैसे समस्त मरीजों का VIA/VILl जॉंच की जा रही है जो कि गर्भाशय मुख के कैंसर के प्रारंभिक अवस्था l एवं ll का पता लगाया जाता है। माह मई में 482 मरीजों का VIA जॉंच की गई थी। जिसमें से 08 धनात्मक पाए गए जिसमें 03 मरीजों का आज जिला चिकित्सालय में थर्मल एब्लेशन मशीन के माध्यम से ईलाज किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह वरिष्ठ विशेषज्ञ सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.एल. ध्रुव, डॉ. गरिमा सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपक जायसवाल एवं सुश्री वर्षा एक्का उपस्थित थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त लोगों से अपील किया है कि गर्भाशय मुख कैंसर के संभावित मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर निःशुल्क जॉच करा सकते है।
: नवनिर्मित शिव परशुराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा...
Tue, Jun 6, 2023
सूरजपुर. रिंगरोड नमदगिरी में विप्र समाज द्वारा नवनिर्मित शिव परशुराम मन्दिर मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा हेतु आज कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया है।मंगलवार की सुबह श्री राम मंदिर से बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाये शामिल थी।कलश यात्रा परशुराम धाम पहुचीं जहाँ विधि विधान से 31 आचार्यो द्वारा मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा पाठ शुरू किया गया।जो आज पूरे दिन चला और बुधवार को नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी जबकि गुरुवार को भण्डारे से पूजा का समापन किया जाएगा।
कलश यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
...
श्रीराम मंदिर से शुरू कलश यात्रा का नगर में कई जगह स्वागत किया गया। जिसमे नितेश तिवारीराम मंदिर में, अमृतलाल अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा निवास स्थान भैयाथान रोड में, कार्तिक गुप्ता,रेड एप्पल पंच मंदिर में व पार्षद बीरेंद्र बंसल , निवास स्थान मंदिरपारा में,संजय जैन , निवास स्थान मंदिरपारा में स्वागत व जलपान की व्यवस्था की गई थी।
शिव पार्वती का मंचन आकर्षण का केंद्र
...
कलश यात्रा के दौरान बालिकाओं द्वारा शिव पार्वती,परशुराम व बजरंग बली बन कर आकर्षक ढंग से मंचन किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।जिसकी लोगो ने खूब सराहना की।
: जनदर्शन में रामविलास को मिला पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र...
Tue, Jun 6, 2023
सूरजपुर
. रामविलास जायसवाल ने आज जनदर्शन में आवेदन देकर कलेक्टर को अवगत कराया कि मेरी पत्नी स्व. श्रीमती सुभद्रा जायसवाल उम्र 54 निवासी ग्राम पंचायत सलका माझापारा जिला-सूरजपुर का स्वर्गवास 14 जून 2022 को मेरे निवास स्थान पर हो गयी थी। जिसका सूचना ग्राम पंचायत सलका को प्राप्त हो चुका था। फिर भी मैं क्रिया-क्रम दसगात्र इत्यादि कार्य को सम्पन्न करने के बाद स्वयं ग्राम पंचायत में जाकर मृत्यु दिनांक बताते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र देने को कहा, परन्तु सचिव श्री वीरेन्द्र कुमार राजवाड़े द्वारा कल मिल जाएगा ऐसा कहा गया, लेकिन आज दिनांक तक नहीं मिला फिर मैं ग्राम पंचायत में बार बार जाकर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये निवेदक किया लेकिन मुझे आज तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। मैं वार्ड क्रं. 10 का वार्ड पंच भी हूं। मैंने बहुत बार ग्राम पंचायत बैठक में मृत्यु प्रमाण पत्र मांग किया लेकिन नहीं मिला। अतः श्रीमान जिसे निवेदन है कि मेरे आवदेन पर ध्यान देते हुए उचित कार्यवाही करने कि कृपा करें। इस मामले का कलेक्टर ने तुरन्त संज्ञान में लेते हुए जनपद सीईओ सूरजपुर को निर्देशित किया कि इनकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र आज ही बन जाना चाहिए। उसी के परिपालन में आज जनपद सीईओ ने तत्काल स्व. सुभद्रा जायसवाल का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर रामविलास जायसवाल को सौंपा। तत्काल निराकरण पर रामविलास ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।