: युवा साथी फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित की...
Mon, Jun 5, 2023
सूरजपुर. युवा साथी फाउंडेशन सूरजपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित की गई. विकासखंड सूरजपुर के ग्राम हर्रा टिकरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 बच्चों ने सहभागिता की बच्चों ने चित्र के माध्यम से पर्यावरण को लेकर अपनी अभिलाषा व्यक्त की इस प्रतियोगिता में लव कुमार राजवाड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. विकासखंड ओडगी के ग्राम पंचायत ठाढ़ पाथर, विशालपुर, अवंतिकापुर में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण विषय पर चर्चा की गई, विकासखंड प्रेमनगर में ग्राम पंचायत नमना में युवा साथी कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया. इस दौरान संस्था की ओर से अफरोज खान,गीतांजलि राजवाड़े, अनिल पायलट, कौशल्या, विधि गर्ग, आरती, सीता, ममता, लखन, पर्वत बाई ,तुलसी राजवाड़े, नेमती राजवाड़े, सुनीला दास, सुनीता साहू, देवी कुमारी ने सहयोग किया
: विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण के साथ जागरूकता कार्यक्रम...
Mon, Jun 5, 2023
सूरजपुर.
गोविन्द नारायण जांगड़े, जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंचायत बसदेई गौठान में आयोजित कार्यक्रम में असलम खान, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, पुनीत तिग्गा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, अजय लकड़ा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश असलम खान ने विश्व पर्यावण दिवस की शुभकानाएं देते हुए बताया कि दुनिया भर में आज पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्धेय से मनाया जाता है। उन्होने आगे कहा बढ़ती आबादी एवं शहरीकरण के कारण हर साल लाखों बिल्डींग तैयार हो जाते है, और लाखो पेड कट भी जाते है। हमारे बदलते पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने में बिल्डींग से ज्यादा पेड़ की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यायावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के संम्बन्ध में जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु लोगों को शपथ दिलाई गई और लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की गई। कार्यक्रम उपरान्त सभी अधिकारीयों द्वारा गौठान परिसर में फलदार पौधों रोपण किया गया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम नकना, ग्राम करकोटी भैयाथान, ग्राम ओडगी, रमकोला गोविन्दपुर, थाना परिसर सूरजपुर, थाना परिसर विश्रामपुर, थाना परिसर जयनगर, प्रतापपुर केवरा, शासकीय स्वमी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल केतका एवं सत्तीपरा चन्दौरा में पौधा रोपण करने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुए। उक्त कार्यक्रमों में पैरालीगल वालेंटियर्स बृजवासी सिंह, पुनम कुजूर, राजिया खान, नितेश कुमार साहू, राशीद महमुद, चीरंजीव लाल, रोहित कुमार राजवाड़े, कान्ती सिंह, अक्षयवर लाल एवं सद्दाम हुसैन सम्मिलित हुए।
: कार्डधारी शा.उ.मु.दुकान में कराये eKYC...
Mon, Jun 5, 2023
सूरजपुर
संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण नवा रायपुर के द्वारा समस्त कलेक्टरों को पत्र जारी कर सभी राशन कार्डधारियों व सदस्यों के eKYC 30 जून 2023 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। राशन कार्ड में आधार लिंक या आधार सीडिंग मालब ई पॉस मशीन के माध्यम से किया जाना है। जिले के 778221 राशनकार्डधारी सदस्यों में से 65624 सदस्यों का ही आधार सत्यापन ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया गया है। भारत सरकार के निर्देशानुसार वन नेशन वन राशन कार्ड योजनांतर्गत सभी NFSA हितग्राहियों को eKYC कराया जाना है। अतः जिले के समस्त राशनकार्डधारी सदस्यों से अपील है कि अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर eKYC 30 जून 2023 के पूर्व करा लें। इसके लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड लेकर जाना तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान के ई-पॉस मशीन में अपना अंगूठा गाकर eKYC पूर्ण करें। 30 जून तक eKYC पूर्ण करने हेतु खाद्य अधिकारी श्री विजय किरण के मार्ग दर्शन में सोमवार को अग्रसेन भवन में जनपद पंचायत सूरजपुर के समस्त दुकान संचालकों को सहायक खाद्य अधिकारी श्री संदीप भगत एवं खाद्य निरीक्षक श्री नीतिश कुमार द्वारा आधार सत्यापन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इसी कड़ी में फोर्टिफाईड चावल का भंडारण एवं वितरण ट्रक चालान की प्राप्ति नापतौल मशीन एवं ई-पॉस मशीन में आने वाले समस्याओं के संबंध में जिला एवं ब्लॉक स्तर के तकनीकी अमलाओं द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।