: पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार...
Thu, Apr 20, 2023
सूरजपुर. ग्राम रामनगर निवासी महेन्द्र सिंह ने थाना विश्रामपुर में सूचना दिया कि 19 अप्रैल के रात्रि में अपने घर पर था घर के बगल में नर्सरी में आग लग गया था जिसे बुझाने के लिए यह वहां गया था, आग बुझाने के बाद अपने घर वापस आया तो घर के बाड़ी की तरफ से मॉ के चिल्लाने की आवाज सुनाई दिया तो यह दौड़कर वहां गया जहां पिता घरभरन इसकी मॉ प्रेमकुंवर को घरेलू बातों को लेकर टांगी से सिर में मारपीट कर रहा था इसे देखते ही वह भागने लगा जिसे पकड़ने पर झटक कर भाग गया। अपनी मॉ को परिवारजनों की मदद से घर लाए और उसके बाद अस्पताल विश्रामपुर ले गए जहां डॉक्टर के द्वारा मॉ की मृत्यु हो जाना बताया गया। पिता घरभरन के द्वारा मॉ प्रेमकुंवर को घरेलू विवाद की बात को लेकर टांगी से प्राणघातक हमला कर हत्या करने की सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विश्रामपुर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी घरभरन सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा, पूछताछ पर बताया कि पत्नी दिन रात शराब पीते हो, काम धंधा नहीं करते हो कहने पर गुस्सा में टांगी से सिर में प्रहार कर दिया था। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
: प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन 24 अप्रैल को...
Thu, Apr 20, 2023
सूरजपुर.
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा 24 अप्रैल को 10 बजे से 2 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेट लिमिटेड पत्थलगांव जिला जशपुर के द्वारा पदों की भर्ती किया जाना है। इस प्रकार पद का नाम, शैक्षणिक योग्यता एवं पद की संख्या है। लाइफ मित्र, 10,12 वीं पास, 50 पद, सेल्स ऑफिसर, स्नातक, 03 पद, ट्रेटरी मैनेजर, स्नातक, 01 पद, सेल्स सोपोट, स्नातक उत्तीर्ण, डीसीए, 01 पद, है। जिसका कार्यस्थल सूरजपुर है। इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ पेन कार्ड, बैंक पास बुक, आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।
: खेलो इंडिया... हर्राटिकरा में फुटबॉल चयन ट्रायल संपन्न
Thu, Apr 20, 2023
सूरजपुर.
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए खेलो इण्डिया लघु केन्द्र योजना प्रारंभ की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देषन में खेलो इंडिया योजनांतर्गत सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हर्राटिकरा खेल मैदान में फुटबॉल खेल का लघु केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु चयन किया गया है। लघु केन्द्र हर्राटिकरा में केवल चयनित बालक व बालिका खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। खेल मैदान हर्राटिकरा में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में केवल 09 से 17 वर्ष के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक व बालिका वर्ग से 18-18 खिलाड़ियों का चयन अंतिम रूप से किया गया। खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी टेस्ट व फुटबॉल के स्किल टेस्ट के माध्यम से किया गया। लघु केन्द्र हर्राटिकरा में खिलाडियों को प्रशिक्षित करने की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत इसका संचालन पूर्व चैम्पियन खिलाडियों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिये फुटबॉल के इच्छुक पूर्व चैम्पियन खिलाड़ियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त पद हेतु 03 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका साक्षात्कार संयुक्त कार्यालय सूरजपुर में किया गया। चयन ट्रायल व साक्षात्कार को सफल बनाने में संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, जिला क्रिड़ा अधिकारी श्री शरदेन्दु शुक्ला, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी, खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन, व्यायाम शिक्षक श्री सोमेश लामा, राजकुमार नायक, अनमोल तिग्गा, पंकज डोंगरे, उजित मरकाम सहित जिला प्रषासन, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग आदि का विषेष सहयोग रहा।