: चोरी के 2 मोटर सायकल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार...
Fri, Apr 14, 2023
सूरजपुर. बसदेई पुलिस ने चोरी के 2 मोटर सायकल के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। उंचडीह निवासी महेन्द्र विश्वकर्मा 12 अप्रैल को गाव के बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हीरो स्पेलेण्डर प्रो मोटर सायकल से गया और मोटर सायकल को खड़ा कर कार्यक्रम देखने चला गया वापस आकर देखा तो मोटर सायकल वहां नहीं था कोई अज्ञात चोर ने मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। वहीं दूसरे मामले में ग्राम सुन्दरपुर निवासी बरन राम चेरवा ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने बजाज सीटी 100 मोटर सायकल से बसदेई बाजार गया था जहां मोटर सायकल खड़ा कर सब्जी लेने गया था जब वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं है किसी अज्ञात चोर के द्वारा मोटर सायकल चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकलों को ग्राम महेशपुर निवासी अनिल सारथी एवं उंचडीह के राम कुमार सारथी के द्वारा चोरी किया गया है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर अनिल सारथी उर्फ पवन पिता गंगाराम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम महेशपुर, चौकी लटोरी, हाल निवासी उंचडीह एवं रामकुमार पिता हरकेशर उम्र 22 वर्ष निवासी उंचडीह, चौकी बसदेई को पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि ग्राम उंचडीह गेल्हापारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम से 1 नग मोटर सायकल तथा बसदेई बाजार से 1 नग मोटर सायकल चोरी किए है। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी के 2 नग मोटर सायकल कीमत 81000 रूपये को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
: मोबाईल चोर गिरफ्तार...एक फरार..
Fri, Apr 14, 2023
सूरजपुर. करंजी पुलिस ने चोरी के मोबाईल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम राई निवासी आयुष जायसवाल ने चौकी करंजी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30 मार्च की रात ग्राम दतिमा चौक स्थित आयुष मोबाईल दुकान के सीमेंट सीट को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे 2 नग मोबाईल, नगदी 13000 रूपये कुल 27100 रूपये को कोई अज्ञात चोरी कर लिया है। जिस पर धारा 457, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना पतासाजी के दौरान दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही राकेश उर्फ पिनट सिंह पिता स्व. प्रेमसाय 20 वर्ष निवासी ग्राम सकलपुर, थाना भटगांव को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने चोरी की वारदात को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया ।जिसके निशानदेही पर 1 नग मोबाईल कीमत 7600 रूपये व नगदी रकम 300 रूपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में फरार आरोपी की पतासाजी में लगी हुई है।
: जिले के अग्निशमन विभाग ने निकाली जन-जागरूकता रैली...राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक...
Fri, Apr 14, 2023
सूरजपुर
. आज ही के दिन विक्टोरिया डॉक मुंबई बंदरगाह में 14 अप्रैल 1944 को जहाज एसएस फोर्ट स्टिकिन बॉम्बे कार्गो में मालवाहक विस्फोटक सामग्री एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे। जिसमें अचानक ही भयावह आग लग गई थी, जिसमें लगभग 66 अग्निशमन कर्मी आग बुझाते हुए हादसा में शहीद हो गये थे। इन्हीं शहीद अग्निशमन कर्मी की स्मृति में भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। इसी के परिपालन में आज कलेक्टर इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप निरीक्षक(अ) राकेश पाण्डेय, फायरमैन विकास शुक्ला ने राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह में अपनी जान गवाने वाले शहीद फायरमैन, जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठा से अपने जीवन की आहुति दी। उनकी याद में 2 मिनट का मौन धारण श्रद्धाजंलि दी। इसके पश्चात् अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता रैली कर फ्लैग मार्च किया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से कोतवाली चैक, चन्द्रपुर ढुंढरा, भैयाथान रोड़ होते हुए शहर के नागरिकों को नारे व पंपलेट के माध्यम से अग्नि से होने वाली दुर्घटना एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए एक सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान वाहन चालक छक्के लाल राजवाड़े, बृजबिहारी गुप्ता, राजेश खेस, संतोष शर्मा, राहूल साहू, मेेजर बीरबल गुप्ता, देव कुमार, सुरदयाल, राजकुमार, सैनिक उमेश जायसवाल, रूपेश वर्मा, मृत्युंजय पाण्डेय, मुकेश शर्मा, बिकुल राम, उज्जैन सिंह, शिवप्रसाद, रवि शंकर, विजेन्द्र सिंह, कवल साय, सुखल सिंह, गुरू बृजेश्वर, शिवप्रताप सिंह, बाबूनाथ सहित अन्य फायरकर्मी उपस्थित थे।