: सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर 18 गिरफ्तारी-स्थाई वारंट किए तामील...
Sat, Dec 3, 2022
सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के निर्देश पर चौकी बसदेई पुलिस के द्वारा 2 स्थाई वारंटी तथा 6 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है तो वहीं थाना सूरजपुर पुलिस ने 4 स्थाई व 6 गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया है. वारंटियों की धरपकड़ के इस अभियान में चौकी बसदेई पुलिस ने मारपीट व आबकारी एक्ट के मामले में स्थाई वारंटी प्रसाद साहू व मोती सिंह को पकड़ वारंट तामील किया है। इसी प्रकार अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है। इसी क्रम में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट, लूट, मारपीट, चोरी के मामले में स्थाई वारंटी तुलसी प्रसाद, श्याम सिंह, राहुल साहू, चैन प्रकाश को पकड़ स्थाई वारंट तामील किया है तथा 6 अलग-अलग गिरफ्तारी वारंट तामील करने में सफलता हासिल किया है। वारंटियों की तामिली हेतु पुलिस टीमें लगातार विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। इन सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
: सीईओ ने किया नवीन तालाब निर्माण कार्य एवं स्कूलों का निरीक्षण...
Sat, Dec 3, 2022
सूरजपुर
.
जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने ग्राम पस्ता में बन रहे नवीन तालाब निर्माण एवं तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा बिट का मिट्टी 5 मीटर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इनलेट में पिचिंग कराने एवं जाली निर्माण करने एवं आउटलेट में हुएम पाइप लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मेट पंजी, मास्टर रोल निरीक्षण दौरान नहीं रखा गया था रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस देने पीओ मनरेगा को जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक, माध्यमिक, आंगनबाड़ी केंद्र पस्ता का मौके में ही जांच किया जहां शिक्षकों की अनुपस्थिति पाई गई। उन्होंने शिक्षकों को समय पर उपस्थित होकर अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की कड़ी में नवीन डबरी निर्माण कार्य आमापारा नारायणपुर, आंगनबाड़ी केंद्र बांसपारा, स्टॉप डैम शिवपुर, रांपा नाला, प्राथमिक शाला परमेश्वरपुर, मिट्टी सड़क परमेश्वरपुर, नरवा उपचार पवन पुर का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्राथमिक शाला परमेश्वरपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल लगाए जा रहे हैं उन्हें बाहर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रम्पा नाला कंटूर ट्रेंच को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन डबरी निर्माण कार्य आमापारा नारायणपुर के रोजगार सहायक के कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की एवं 10 दिन में तालाब ठीक कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूल निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को समय में उपस्थित रहकर अध्यापन का कार्य करने के निर्देश दिए।
: ऊर्जा एवं जल संरक्षण का एक दिवसीय कार्यशाला...किसानों को किया जागरूक....
Sat, Dec 3, 2022
सूरजपुर.
ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी इफ़ेसियेंसी, भारत सरकार द्वारा किसानों में ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु देशभर मे व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बी. ई. ई. के निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा ऊर्जा दछ सिंचाई पंप के उपयोग एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहित किये जाने के लिये 02 दिसंबर 2022 को जिला पंचायत संसाधन केंद्र जिला सूरजपुर में ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु किसानों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें सूरजपुर जिले के सभी 6 विकासखंड के 75 कृषकों ने भाग लिया एवं ऊर्जा तथा जल सरंक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत के उप संचालक ऋषभ सिंह चंदेल, एवं प्रवक्ता के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. तिग्गा, अधीक्षण अभियंता ए. के. अग्निहोत्री क्रेडा, डॉ. प्रीतँसो भगत कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर, सहायक संचालक कृषि डी. एस. पैंकरा, संदीप सिन्हा, सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता बंश रूप मरकाम एवं सहायक अभियंता, सहायक अभियंता क्रेडा, एवं क्रेडा जिला कार्यालय सूरजपुर के अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।