: रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग...
Wed, Jan 25, 2023
राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला मुख्यालय से भैयाथान मुख्य मार्ग में रेलवे स्टेशन सूरजपुर रोड में रेलवे फाटक दिन में कई कई बार बंद हो जाता है जिससे लोगो का घण्टो समय बर्बाद होता है। इस मामले को लेकर जिले का सामाजिक कार्यकर्ता जिला प्रभारी बसपा सीताराम भास्कर ने आज प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर इस जगह पर तत्काल ओवरब्रिज बनाये जाने की जरूरत बताई है। बताया गया है की इस व्यस्ततम मार्ग में दिन में कई कई बार रेलवे फाटक बंद होने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार इमरजेंसी एंबुलेंस १०८ १०२ जिला हॉस्पिटल में मरीज लाते ले जाते समय रेलवे फाटक के बंद हो जाने से मरीजों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। कई दुर्घटनाओं से पीड़ित मरीजों को कभी-कभी अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। जिले में आईएएस आईपीएस व उच्च अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है। इस गंभीर मामले का समाधान करने के लिए, युवा साथी के साथ सीताराम भास्कर ने ज्ञापन देकर निराकरण की मांग की है। ज्ञापन देते समय युवा साथी हेम सिंह संतोष चौधरी, जगरनाथ रजवाड़े, परमेश्वर बघेल, विनोद पाटिल, उमेश पाटील धर्मजीत सिंह, अधीन पाटले, दिनेश पाटले जीतन सिंह, आशीष रजवाड़े ,, महेंद्र आगरे, जयप्रकाश, धनेश्वर रजवाड़े, राहुल भास्कर, देवनारायण पाटिल, राजू सिंह, सुनील सिंह, रामनाथ, भोले पाटले, छोटन पंडो, शिवचरण सैनी, भंवर लाल साहू, विजेंदर साहू, प्रदीप चौधरी, सहित दर्जनों युवाओं उपस्थित रहे।
: पंचायत सचिवों को नया साल तोहफा...
Fri, Dec 30, 2022
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण का विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के पत्रानुसार जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने सचिवों की सेवा शर्तों की मार्गदर्शिका के नियम 11 के तहत् अनुसूचि के तहत् अनुसूची एक के अनुसार 15 वर्ष सेेवा अवधि पूर्ण करने वाले पंचायत सचिवों को वरिष्ठ पंचायत सचिवों 02 वेतनमान पर पदोन्नती करते हुए सचिवों को नया साल का तोहफा दिया है। पंचायत सचिव से वरिष्ठ पंचायत होने वाले सचिव नोहर दास प्रेमनगर, देवन सिंह प्रेमनगर, महेश कुमार कुशवाहा सूरजपुर तथा देवी शंकर सोनवानी ओड़गी का नाम शामिल है।
: <br>अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पर आईजी सरगुजा करेंगे थाना भटगांव व चौकी बसदेई पुलिस टीम को पुरस्कृत।
Fri, Dec 30, 2022
सूरजपुर. जिले के थाना भटगांव व चौकी बसदेई पुलिस टीम के द्वारा 2 अंधे कत्ल की गुत्थी को तत्परता के साथ सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा इन पुलिस टीमों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
बता दें, 18 दिसम्बर 2022 को थाना भटगांव निवासी एक महिला ने अपने 14 वर्षीय बालक की गुम होने की सूचना देने पर गुमशुदगी तथा अपहरण का मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान 25 दिसम्बर को एसईसीएल ओसीएम खदान वार्फवाल नीली झील नर्सरी में रास्ता के किनारे अपहृत बालक का शव मिला जिसके बाद हत्या का मामला पंजीबद्ध कर तत्परता के साथ गंभीरतापूर्वक विवेचना कर मामले का खुलासा किया गया और मृतक के दोस्त विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक के द्वारा वारदात को अंजाम देना पाये जाने पर उसे हिरासत में लिया गया।
वहीं दूसरे मामले में 26 दिसम्बर 2022 को बसदेई निवासी पवन साय राजवाड़े ने चौकी बसदेई में भतीजे भारत राम राजवाड़े की मृत्यु होने की सूचना दिए जाने पर चौकी बसदेई पुलिस के द्वारा मर्ग कायमी उपरान्त मामले में हत्या का मामला पंजीबद्ध किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश व मार्गदर्शन में लगातार विवेचना करते हुए मामले का खुलासा करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मानसाय राजवाडे एवं उसके साथी गुलाम कादिर अंसारी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किया है।
इन दोनों अंधे कत्ल की गुत्थी को गंभीरतापूर्वक और तत्परता के साथ सुलझाने और वारदात को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने पर थाना भटगांव व चौकी बसदेई की पुलिस टीम को आईजी सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने अंधे कत्ल के दोनों मामलों को सुलझाने के लिए लगातार पुलिस टीम को विवेचना हेतु मार्गदर्शन देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी, डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर एवं एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के सराहनीय भूमिका को लेकर प्रशंसा की है।