ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: आईजी सरगुजा ने जिले के थाना-चौकी का किया औचक दौरा... फरियादी की समस्या का तत्काल प्रभाव से हो निराकरण-आईजी सरगुजा

Admin

Fri, Dec 23, 2022

सूरजपुर. सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने गुरूवार को सूरजपुर जिले के थाना भटगांव, झिलमिली व चौकी बसदेई का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू भी मौजूद रहे। आईजी सरगुजा ने थाना-चौकी के अभिलेखों की जांच की। वहीं थाने में लंबित केस का समीक्षा करते हुए निकाल की गति को तेज करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही दायित्वों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की समझाइश दी।
            आईजी ने निर्देश दिया कि थाना-चौकी में आने वाले किसी भी फरियादी की समस्या का तत्काल प्रभाव से सकारात्मक हल करना पुलिस का कर्तव्य है। पीड़ित पक्ष के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ पेश आने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लेटलतीफी स्वीकार नहीं की जाएगी, क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री, जुआ शराब, गांजा के कारोबार करने वाले के ऊपर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने व हर पीड़ित व्यक्ति की सहायता को लेकर मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
               थानों का औचक दौरा में उन्होंने थाना-चौकी के रोजनामचा का अवलोकन कर रोजनामचा समय पर रखने एवं संबंधित एसडीओपी कार्यालय समय पर भेजने के निर्देश दिए। प्रभारियों से क्षेत्र में होने वाले अपराध के प्रकार व क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। थाना भटगांव परिसर में अच्छी बैडमिंटन ग्राउण्ड देख पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को कहा कि कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ शारीरिक फिटनेश बनाए रखने समयानुसार खेलकूद एक्टिविटी में जरूर भाग ले। निरीक्षण के दौरान थाना-चौकी के रिकार्ड संधारण व साफ-सफाई पर संतोष जताया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह मौजूद रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें