: जिले में 8 मिले कोरोना संक्रमित....जिले में अबतक 11 मरीज....
Fri, Jul 24, 2020
राजेश सोनी
सूरजपुर-शुक्रवार को जिले में एक साथ 8 लोगो के कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हडकम्प मच गया है। सभी मरीजो को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सबसे चिंता की बात बिहारपुर जैसे ग्रामीण अंचल में एक किराना दुकान संचालक के संक्रमित पाए जाने को लेकर है जो मध्यप्रदेश के बेढंन से सामान लाता था और उसके दुकान से पुलिसकर्मी सहित स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य लोगो का सामान खरीदने आते जाते रहे, जो चिंता का विषय बना हुआ है।आज जो मरीज मिले है उनमें 4 जरही में मिले ग्रामीण चिकित्सक के परिजन व जरही में ही एक अन्य है| इसी तरह भैयाथान अस्पताल के 2 मरीज व बिहारपुर चांदनी का एक किराना दुकानदार शामिल है। सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती की किया जा रहा है। बिहारपुर जैसे इलाके में दुकानदार के मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। यहां सम्पर्क ट्रेस करना भी बहुत बड़ी चुनौती है।
: बैंक का कर्मचारी निकला कोरोना संक्रमित.....जांच के एक दिन पूर्व आया था बैंक....
Tue, Jul 21, 2020
सूरजपुर- एक निजी बैंक के कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जहां बैंक में हड़कंप मच गया है वहीं को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। बताया गया है कि मेन रोड स्थित एक निजी बैंक का कर्मचारी जो कि अम्बिकापुर का रहने वाला है वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमण जांच के एक दिन पूर्व यहां बैंक में आया था। उक्त कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने की खबर के बाद यहां बैंक में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को इसकी जानकारी लगने के बाद जहां बैंक को सेनेटाईज किया गया है वहीं बैंक के तमाम अधिकारी कर्मचारियों का सेंपल विश्रामपुर की टीम द्वारा लिया गया है। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर तीन दिन के लिए बैंक को सील किया जा रहा है।
खतरे के बीच कर रहे थे गलबहियां....
बैंक के इस मामले में दिलचस्प यह है कि कोरोना संक्रमण खतरे के बीच एहतियात के तौर पर सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने के तमाम दिशा निर्देश जारी किए जा रहें है यहां तक की शुरूआती दौर में ही विश्वस्तर पर हाथ मिलाने, गले मिलने आदि पर पाबंदी जैसी स्थिति है। परन्तु बताया जाता है कि इस बैंक में अम्बिकापुर से आए उक्त कर्मचारी से इतनी मोहब्बत दर्शा रहे थे कि अधिकारी व कर्मचारी हाथ ही नही मिलाए बल्कि गले भी मिल रहे थे। अब जब उक्त कर्मचारी संक्रमित पाया गया है तो बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए है।
: 23 जुलाई से जिले में सैलून व ब्युटीपार्लर रहेंगें बंद.....
Tue, Jul 21, 2020
सूरजपुर-छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने जिला स्तर पर प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत कलेक्टर को प्रतिबंधात्मक आदेश के माध्यम से कड़ाई हेतु निर्देश पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले में नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव व रोकथाम के लिए जिले के समस्त सैलून दुकान व ब्यूटीपार्लर के संचालन पर 23 जुलाई से आगामी आदेश तक रोक लगाने आदेश जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत कार्यवाही किया जायेगा|