ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में हो रही है वनों की अवैध कटाई का धंधा...लकड़ी तस्कर पंहुचा रहे है वन संपदा को नुकसान...

Admin

Fri, Nov 1, 2019

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर-सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा खुलेआम वनों की अवैध कटाई की जा रही है जिसके वजह से वन संपदा का भारी नुकसान हो रहा  है|बड़े पैमाने पर लकड़ियों का तस्करी बिहारपुर से मध्यप्रदेश विभाग की मिलीभगत से पहुंचाया जा रहा है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी क्षेत्र में वनों का अवैध कटाई का कार्य जोरों पर है जिसके वजह से वन सम्पदा का भारी क्षति हो रही है लकड़ी तस्कर प्रतिदिन हजारों की मात्रा में वनों का कटाई कर कटे हुए लकड़ियों को सीमापार मध्यप्रदेश में खपाया जा रहा है|तो वही वन विभाग मौन पड़ा हुआ है वजह वन विभाग को लकड़ियों को सीमा पार पहुंचाने के एवज में मोटी रकम जो मिल रही है| चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में वनों की संख्या दिन-प्रतिदिन तेजी से घटती जा रही है  वैसे देखा जाए तो चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान का कार्यालय महुली में है वह वन विभाग का भी कार्यालय महूली में है इस सब के बावजूद भी वन कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है क्योंकि जंगल विभाग के अधिकारी अपराधियों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर लकड़ी तस्करी का होसला बुलंद है| महुली,कोल्हुआ से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला सीमा से लगा हुआ है|  लकड़ी तस्कर यहीं से वाहन गाड़ियों से लकड़ी का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं| सम्बंधित विभाग मौन है इस वजह से तस्करों का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि वह सड़क के किनारे स्थित वनों को धड़ल्ले से काट रहे हैं एसा ही कुछ ग्राम का कछवारी के प्राथमिक शाला भवन में देखा गया जहां सड़क किनारे स्थित पेड़-पौधों को काटा गया| एक ओर प्रशासन पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ का नारा दे रही है व जगह जगह स्कूलों में पंचायत भवनों में सरकारी भवनों में वृक्षारोपण करवा रही है वहीं दूसरी तरफ खुलेआम हरे भरे वृक्षों को तस्करों द्वारा काटा जा रहा है| बरहाल यह कोई इकलौता मामला नहीं है इस तरह की कई कृत्य क्षेत्र मे हो रही है अगर इसी तरह से सब चलता रहा तो जंगल कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा वह सिर्फ चट्टान पत्थर देखने को मिलेंगे प्राकृतिक की सुंदरता सबके आंखों से जल्दी ही ओझल हो जाएगी|
 इन सम्बन्ध में जब बिहारपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री पटेल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं बीट गार्ड भेजकर मामले की जांच कर कार्यवाही करूंगा|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें