: निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षक व एक सहायक शिक्षक निलंबित
Mon, Sep 10, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर
-
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों का जिपं सीईओ संजीव कुमार झा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हांने पाया कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना, विलोपन करना एवं संशोधन करने का कार्य किया जा रहा है, किन्तु ग्राम पंचायत मदननगर के माध्यमिक शाला मदननगर में कार्यरत शिक्षक एलबी ठाकुर दयाल एवं प्राथमिक शाला मदननगर के सहायक शिक्षक एलबी द्वय रजत कुमार व अरविन्द भगत विद्यालय से अनुपस्थित मिले। अनुपस्थिति के कारण आगामी विधानसभा निर्वाचन मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हुआ है। मतदान केन्द्र में मतदाताओं का नाम लक्ष्य अनुरूप नहीं जोड़ा जा सका है। इनका उपर्युक्त कृत्य इनकों सौंपे गये कार्य में लापरवाही एवं उदासिनता को प्रदर्शित करता है। अवकाश स्वीकृत करने वाले माध्यमिक शाला मदननगर के प्रधान पाठक नोहर साय आंडिल्य को कारण बताओं सूचना पत्र तथा माध्यमिक शाला मदननगर में कार्यरत शिक्षक ठाकुर दयाल एवं प्राथमिक शाला मदननगर के सहायक शिक्षक द्वय रजत कुमार व अरविन्द भगत को जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार निर्वाचन कार्य में लापरवाही पूर्वक कार्य किये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
: नाराज प्रेरकों ने आगामी 19 सितम्बर को निकालेगी जिला स्तरीय धरना एवं रैली
Mon, Sep 10, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर- जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ साक्षरता प्रेरक एवं समन्वयक संघ की बैठक नगर के रंगमंच मैदान में प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सत्त शिक्षा के रूप में साक्षर भारत कार्यक्रम संचालित की गई थी, लगभग 12 वर्ष से निरंतर प्रेरकों के द्वारा सेवा दी गई, परंतु साक्षर भारत कार्यक्रम बंद हो गई जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 17000 प्रेरक बेरोजगार हो गये।
नाराज प्रेरकों ने आगामी 19 सितम्बर को जिला स्तरीय धरना एवं रैली सरकार के विरूद्ध निकालने का निर्णय लिया है। वहीं 20 सितम्बर को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर विधानसभा में सरकार विरोधी दिवारो पर नारा लेखन एवं प्रचार प्रसार की जायेगी। साथ ही यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य जिलों में प्रारम्भ हो चुकी है, प्रेरकों का अब टारगेट छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा के सभी बीजेपी उम्मीदवार को हराने का काम रहेंगा, अगर राज्य सरकार अचार सहिता से पूर्व छत्तीसगढ़ के सभी प्रेरकों को किसी विभाग में समायोजन कर दे तो प्रेरक लोग सरकार के खिलाफ प्रचार प्रसार नहीं करेंगे। इस संबन्ध में प्रदेशा अध्यक्ष ने बताया की प्रेरक हर ग्राम पंचायत में एक महिला एक पुरूष के रूप में है। जो निरक्षरो को साक्षर करने का काम करते थे, साथ ही सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार ग्रामीण स्तर पर करते थे मात्र 2000 रूपये इसके अलावा प्रेरक निर्वाचन विभाग में बीएलओ के रूप में कार्य करते आये है, इस बात का प्रेरक संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार माननीय मुख्य मंत्री जी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है, साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्री जी को भी अवगत कराया गया है। और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी के द्वारा प्रेरकों का अस्वासन भी दिया गया था, कि प्रेरकों को अच्छा कार्यक्रम दिया जायेगा और जो भी कार्यक्रम आयेगा उसमें प्रेरकों को ही लिया जायेगा परंतु 8 सितम्बर अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के दिन दिल्ली विज्ञान भवन में मानव संसाधन विकास मंत्री जी के द्वारा अपने उदबोधन के दरमयान साक्षरता कार्यक्रम 2022 तक चलने का घोषणा किये है और उस कार्यक्रम में स्कूलीं बच्चों को निरकक्षर व्यक्तियों को पढ़ाने का जिक्र किये है, और उस कार्यक्रम में प्रेरकों का नामों निशान नहीं है। जिससे प्रेरक लोग बहुत ही दुःखी है और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य है। बैठक में संभागीय अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला, जिलाध्यक्ष वासुदेव चक्रधारी, सचिव मोहनलाल, उपाध्यक्ष दीव्या तांजे, दिलसाय राजवाड़े, गणेश राम, बधोलन राम, राजेश यादव, रेखा कुशवाहा, खलेश्वरी राजवाड़े, अनील सोनी, बसंती राजवाड़े, सरीता सोनी, सहरुद्दीन, जवाहर लाल, अरूण तिवारी, लक्ष्मी सिंह, पूनम कुजूर, सकुन्तला, मो महबुब अंसारी, मुकदेव राजवाड़े, सुधीर राजवाड़े, प्रजापति, श्यामलाल, अवधलाल देवांगन समेत अन्य साक्षरता प्रेरक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..
Sun, Sep 9, 2018
सूरजपुर-सूरजपुर में गोयल टीएमटी ने निशुल्क हेल्थ कैम्प का अयोजन किया जिसमें डाॅक्टरों की विषेषज्ञ टीम ने कैम्प में आये लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवष्यक परामर्ष दिया,नगर के अग्रसेन भवन में गोयल टीएमटी ने फर्म बनरारी लाल बिषेसर प्रसाद के सहयोग से जीवन ज्योति सुपर स्पेषिलिटी अस्पताल की टीम के साथ यहां स्वास्थ्य कैम्प लगाया, अस्थि रोग विषेषज्ञ,सिविल सर्जन सहित आधा दर्जन चिकित्सकों की टीम यहां पहूॅची थी,गोयल टिएमटी द्वारा अयोजित इस कम्प में तीन सौ से अधिक मरीजों ने पहूॅचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया गोरतलब है कि आदिवासी और दुरस्थ अंचल होने के कारण जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़ा हूआ है लिहाजा बाहर की विषेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम को अपने बीच पाकर जिलेवासी काफी खुश दिखे! टीम में अस्थि रोग विषेषज्ञ की जानकारी लगने पर अस्थि रोग से परेषान काफी मरीज यहां पहॅूचे क्योंकी यहां जनरल फिजिषियन तो मिल जाते है लेकिन किसी डिपार्टमेंट का विषेषज्ञ के लिए रायपुर ही जाना पडता है यही कारण है कि दुसरे बिमारी के मरीज के तुलना में अस्थि रोग से सबंधित मरीजों की संख्या काफी ज्याद थी, यहीं कारण है कि लागो ने गोयल टीएमटी की इस पहल की जमकर सराहना की।