: अजय सिंह ने जमाया स्वर्ण पदक पर कब्जा......
Sat, Sep 15, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-
राज्य स्तरीय किक् बॉकि्ंसग प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 सितंबर तक जिला कोरबा में आयोजित किया गया। किक् बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान साधु राम विद्या मंदिर से पाँच खिलाड़ियो को कोरिया जोन से खेलने का अवसर प्राप्त हुआ, अंडर14 मिनी वर्ग में अजय सिंह, जतिन दास एवं अंडर 17 जूनियर वर्ग में रिक्की दास, गोविन्द राजवाड़े, कृष्णा राजवाड़े ने कोरिया जोन के प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में जतिन एंव गोविन्द को अपने- अपने वर्ग में कास्य पदक मिला। वही अजय सिंह ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा। तथा उसे पंजाब के अमृसर में होने वाले राष्ट्रीय किक् बॉक्सींग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने तथा राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने से विद्यालय के डॉयरेक्टर राहुल अग्रवाल प्राचार्य संतोष कुमार सरिपल्ली, संजय सिदार, उमा प्रसाद राठौर व के अन्य स्टाफगणों ने बधाई दी।
: इन्होंने लिया स्वच्छ भारत मिशन का शपथ..........
Sat, Sep 15, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-
नगर पालिका टीम ने स्वच्छ भारत मिषन को सम्पूर्ण देष में जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से सितम्बर माह से आगामी दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा चलाए जाने का निर्देशित किया है। नगरपालिका सीएमओ घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में अर्चना गुप्ता व आलोक चक्रधारी की के द्वारा जिले के समस्त वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व एनसीसी के छात्रों के द्वारा नगर के मुख्य मार्ग व विभिन्न वार्डो में रैली निकाल कर नगरवासियों को जागरूकता का संदेष देते हुए सड़क के किनारे बिखरे कचरे को डस्टबीन डिब्बे रखने का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान की रैली में तहसील कार्यालय में नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल द्वारा रैली में उपस्थित नपा टीम के अधिकारी, कर्मचारी व छात्रों को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए श्रमदान किया। दौरान तहसीलदार नन्दजी पाण्डेय, नायब तहसीलदार अमृता सिंह, एसडी तिवारी, गोविन्द राम, प्रशांत शास्त्री, मुकेश सिंह, विकास शुक्ला, निलेष चन्द्रा, दिनेष साहू, रामचन्द्र, अनिश साहू, बाबर, अजीत, विनय झा, सुरेन्द्र शुक्ला, चंदन कुमार समेत अन्य विद्यार्थी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
: पिछड़ा वर्ग समाज संघ की बैठक आयोजित
Fri, Sep 14, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर- पिछड़ा वर्ग समाज संघ की बैठक जिला मुख्यालय से लगे ग्राम देवीपुर स्थित मॉ महामाया मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में पिछड़ा वर्ग समाज संघ के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। पिछड़ा वर्ग समाज के जिलाध्यक्ष अन्नदास मानिकपुरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 70 वर्षों से जो पार्टी राज्य व देष में जो पार्टी शासन सत्ता रही है, वह पिछड़ा समाज, एसटी, एससी, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को षडयंत्र के तहत बेहतर षिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखी रही। देष व प्रदेष की जनता परेषान रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आये दिन चिटफंड कम्पनियों के द्वारा गांव के गरीब किसान, मजदूर ग्रामीणों को अपने झांसे में लाकर उनके पैसों को इन कम्पनियों के द्वारा निवेष कर लिया जाता है। पिछड़ा वर्ग समाज संघ की बैठक में राजेश कुमार राजवाडे़, अनिल कुमार साहू, दिनेश राजवाडे़, जेलर सिंह, गुलाब साहू, देवेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश साहू, कन्हैयालाल साहू, रामलखन साहू, राजेन्द्र प्रसाद साहू, कुंजल राजवाडे़, दीपक राजवाडे़, नारायण दास यादव, बागर साय, रामल्लू साहू, अजय साहू, अन्नदास मानिकपुरी, पवन कुमार साहू, उमाषंकर साहू, अनिल कुमार साहू, रामचन्द्र राजवाड़े समेत अन्य उपस्थित रहे।