: सांसद निधि से प्रतापपुर हॉस्पिटल में लगा वाटर कूलर पड़ा है बिना काम का लग रहे भ्र्ष्टाचार के आरोप
Admin
Thu, Jan 17, 2019
प्रतापपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य प्रतापपुर में ढाई लाख का आरओ सह वाटर कूलर लगा तो है लेकिन यह किसी काम का नहीं है,इसकी खरीदी सांसद निधि से हुई है जिसमें बड़े पैमाने पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।बताया जा रहा है कि वाटर कूलर सूरजपुर जिले के साथ सरगुजा सम्भाग के कई हॉस्पिटल व जनपदों में इनकी सप्लाई हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सांसद निधि से प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो साल पहले आरओ सह वाटर कूलर स्थापित किया गया था जो सूरजपुर की एक फर्म द्वारा कराया गया था।जब से वाटर कूलर स्थापित हुआ है तब से काम नई आ रहा है क्योंकि इसमें न पानी क्युरिफाई हो रहा है और न ठंडा,इसकी स्थिति के कारण कोई इसका पानी भी नहीं पिता है।जिस फर्म ने इसकी सप्लाई और स्थापन कार्य किया है उसकी जिम्मेदारी इसके रख रखाव और मरम्मत की भी है लेकिन सप्लायर इसे स्थापित करने और अपना पैसा लेने के बाद अपनी जिम्मेदारी भूल गया है,मिली जानकारी के अनुसार इसके मरम्मत के लिए हॉस्पिटल कर्मचारियों द्वारा सम्बंधित को कई बार सूचना दी गई है लेकिन इस पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता है।सूत्रों के मानें तो सप्लायर की राजनीतिक पकड़ है है और उसने सांसद सरगुजा की निधि से सप्लाई किया है जिसमें जमकर कमीशनखोरी के आरोप लग रहे हैं।सूत्रों की मानें तो आरओ सह वाटर कूलर की सप्लाई और स्थापन कार्य के लिए सांसद निधि से करीब ढाई लाख रुपये मीले हैं जबकि इसकी वास्तविक कीमत डेढ़ लाख से भी कम है।इसकी खरीदी व स्थापन कार्य में जमकर भ्र्ष्टाचार के आरोप लग रहे हैं जिसमें उच्च स्तर पर अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधयों की मिलीभगत है।आरओ सह वाटर कूलर की सप्लाई व स्थापन कार्य केवल प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं वरन सूरजपुर जिले के साथ संभाग के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जनपद कार्यालयों में हुआ है और इनकी सभी जगह यही स्थिति है।सांसद निधि से हुए वाटर कूलर की खरीदी व स्थापन कार्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग उठने लगी है
विज्ञापन
विज्ञापन