: डेंगू की दस्तक के बीच नगर पालिका ने चलाया जागरूकता अभियान
Sat, Aug 18, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-
जिले में डेंगे की दस्तक की खबरों के बाद जिला मुख्यालय सूरजपुर के सभी 18 वार्डों में नगर पालिका परिवार के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में डेंगू जागरूकता रैली निकालकर डेंगू से बचाव के उपाय पर आधारित पम्पलेट वितरित किये। वहीं सफाई कर्मचारियों के माध्यम से नालियों में डीडीटी और ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी घनष्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेष में महामारी का रूप ले रही डेंगू बीमारी को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नगरीय प्रषासन विभाग ने संयुक्त रूप से कई कार्यक्रम चलाये हैं। सूरजपुर के 18 वार्डों में इसी अभियान के तहत डेंगू के लक्ष्ण, डेंगू से बचाव के उपाय और रोकथाम हेतु बरती जाने वाली सावधानियों पर आधारित पम्पलेट का वितरण घर- घर जाकर किया गया। जल जमाव और गंदगी आधारित स्थलों का चिन्हांकन कर वहां की साफ सफाई की गई और नालियों में पाउडर का छिड़काव किया गया।
: सूरजपुर के भाजपा नेता भी शामिल हुए अटल जी की अंत्येष्टि में
Sat, Aug 18, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के निधन उपरांत दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में सूरजपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने भी अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की वे शव यात्रा और स्मृति स्थल में आयोजित अंतेष्टि में भी शामिल हुए.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन से समूचे देशवासी स्तब्ध है और लगातार उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जगह-जगह जारी है वही सूरजपुर के भाजपा नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर अटल जी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए व अंत्येष्टि में शामिल हुए । भाजपा मुख्यालय से स्मृति स्थल तक आयोजित शव यात्रा में भी उन्होंने शिरकत की और पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
उन्होंने बताया कि अटल जी की अंतिम विदाई में विशाल जन सैलाब उमड़ा था देश के कोने-कोने से अटल जी को चाहने वाले पहुंचे थे । उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा के सांसद रामविचार नेताम एवं सरोज पांडे समेत अन्य भाजपा नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय में अटल जी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए ऒर पुष्पांजलि दी।
: लिफ्ट मांगकर पार की थी बाईक, एक साल बाद आया पुलिस के हाथ
Fri, Aug 17, 2018
शमरोज खान
सूरजपुर
-
सूरजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मदननगर निवासी प्रकाश किस्पोट्टा पिता रामप्रसाद किस्पोट्टा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर करीब 1.00 बजे बैंक आफ इण्डिया शाखा सूरजपुर के पास से एक व्यक्ति जो बृजनगर से लिफ्ट मांग कर साथ सूरजपुर आया था और मौका पाकर प्रार्थी के स्लेटी कलर के डिस्कव्हर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीडी 4172 को चोरी कर ले गया। प्रकाश किस्पोट्टा की रिपोर्ट पर थाना में धारा 379 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर जांच में लिया गया। दिनदहाडे बीच शहर में हुये चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने मामले का खुलासा करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिये थे।
कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में संदेही अमित देवांगन पिता स्व. सूरज प्रसाद निवासी ग्राम कसकेला, थाना जयनगर का पतासाजी किया जा रहा था जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था। गत् 16 अगस्त को दिवस मुखबीर से सूचना मिली कि संदेही ग्राम दतिमा चौक के पास घुमते देखा गया है जिसकी सूचना पर थाना सूरजपुर की पुलिस टीम के द्वारा दतिमा चौक के पास घेराबंदी कर अमित देवांगन को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक को चोरी किये गये मोटर सायकल को ग्राम सतनगर में बालमीत देंवागन के यहां रखकर बाहर चले जाना बताया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी हुये मोटर सायकल कीमत 20 हजार रूपये का बरामद किया गया। इसके अलावा ग्राम डडगवां, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा निवासी संजय तिर्की के एक माईक्रोमैक्स मोबाईल कीमत 1 हजार रूपये को भी चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी अमित देवांगन के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ज्ञात हो कि आरोपी अमित देवांगन के विरूद्व सूरजपुर न्यायालय से एक प्रकरण में स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। इस कार्यवाही में सूरजपुर थाना प्रभारी दीपक पासवान,ऐसन पाल, राजकुमार पासवान एवं रामकुमार नायक सक्रिय रहे।