ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का रोमांच सूरजपुर में...

Admin

Sat, Sep 29, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर-जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में खेेल महाकुम्भ 2018 के अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर व देवनगर कें स्टेडियम ग्राउण्ड में खेला गया। खेल अधिकारी मो.गौस बेग ने बताया कि अंडर 17 राज्य स्तरीय इस फुटबाल प्रतियोगिता में आज कुल 12 मैच हुये, जिसमें विजेता टीम सेमीफाईनल में प्रवेश किये। स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में होने वाला आज का पहला मैच सुकमा व रायगढ के बीच हुआ इस मैच में 9-0 से सुकमा की टीम विजयी रही तथा वूमैन आॅफ द मैच सुकमा की खिलाडी रिंकीला को दिया गया। दूसरा मैच महासमुंद विरूद्ध कोरबा के बीच हुआ कोरबा 3-0 से विजयी रही वूमैन आॅफ द मैच फूलमेत, कोरबा को दिया गया। तीसरा मैच कोरिया व बिलासपुर के बीच हुआ इस मैच् में कोरिया ने बिलासपुर को 3-0 से हराया व वूमैन आॅफ द मैच कोरिया की रेश्मी को दिया गया। दिन का चैथा मैच सूरजपुर विरूद्ध कोरिया के बीच हुआ इस मैच विजेता सूरजपुर ने कोरिया को 5-0 से हराया सूरजपुर की खिलाडी निर्मला मिंज को वूमैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। अगला मैच सुकमा व बलरामपुर के बीच हुआ इस रोमांचक मैच में सुकमा 1-0 से जीत हासिल किये लक्ष्मी को वूमैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। इसके बाद क्वार्टरफाईनल के मैच की शुरूआत हुइ्र्र जिसमें कोरिया व सूरजपुर के बीच मुकाबला हुआ इस मैच् में सूरजपुर ने 5-0 से जीत हासिल की तथा वूमैन आॅफ द मैच सूरजपुर की निर्मला को दिया गया। दूसरा मैच सुकमा व कोरबा के बीच हुआ जिसमें सुकमा ने पेनाल्टी शूटआउट के सहारे 3-2 से कोरबा को हराया इस मैच के वूमैन आॅफ द मैच चंचल, कोरबा को दिया गया।   इसी प्रकार स्टेडियम ग्राउण्ड देवनगर में जशपुर विरूद्ध बेमेतरा के बीच होने वाले मैच में जशपुर ने 10-0 से बेमेतरा को हराया तथा वूमैन आॅफ द मैच जशपुर की सोनम एक्का रही। अन्य मैच बलौदाबाजार व दुर्ग के बीच हुआ इस रोमांचक मैच में दुर्ग 1-0 से विजयी रहीं वूमैन आॅफ द मैच दुर्ग की निधि को दिया गया। सरगुजा व रायपुर के बीच होने वाले मुकाबले में रायपुर 4-0 से विजयी रही इस मैच में प्रियंका फूटान रायपुर को वूमैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। देवनगर में होने वाले क्वार्टर फाईनल मैच दुर्ग व बस्तर के बीच खेला गया इस मैच के विजेता बस्तर ने 2-0 से दुर्ग को हराया, वूमैन आॅफ द मैच लक्ष्मी पोडियामी बस्तर को दिया गया। अन्य मैच रायपुर व जशपुर के विरूद्ध खेला गया इस मैच में जशपुर ने रायपुर को 1-0 से हराते हुये सेमीफाईनल में प्रवेश किया तथा वूमैन आॅफ द मैच जशपुर की जागृति निर्मलकर को दिया गया। राज्य स्तरीय होने वाली इस फुटबाल प्रतियोगिता में निर्णायक सुनिल साहू, ललित किशोर, विल्सन कुजूर, देवसाय, इकबाल, रूपेश, रविन्द्र कुमार, लवकुमार, शांतनु यादव एवं भोला प्रसाद है। इस दौरान रामश्रृंगार यादव, सीमांचल त्रिपाठी, नारद मिंज, जीपी गेंदले, यशवंत पाण्डव, प्रेमसिंधु मिश्रा, दिनेश ़िद्ववेदी, मोतीलाल सिंह, दिलफिरोज, अनुरागवेन्द्र सिंह, कीर्ति कौशल दुबे, दिनेश साहू, सहदेव राम रवि, भागीरथी साहू, सुभाष राजवाडे, गौतम शर्मा, सुरेन्द्र राजवाडे, रामयादव, संजय यादव, धरमपाल रजक, लीलाधर सिंह, श्रीमती शीला मजूमदार, राकेश मिश्रा, चंद्रदेव पाण्डेय, हर्षनारायण शर्मा, मनोज कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, शत्रुघन सांवरे, श्रीकांत पाण्डेय, भूपेश सिंह, पंकज डोंगरे, शिवमनोरथ, जनकराम आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें