ब्रेकिंग

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

सूचना

: साध्वी को लगातार मिल रही रेप और मर्डर की धमकी एसपी -कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नामजद युवको पर कार्रवाई नही...। सूरजपुर पुलिस की उदासीनता से आरोपी युवकों के हौसले बुलंद.. 

Admin

Mon, Oct 1, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर - मन्दिर में वयोवृद्ध बाबा के साथ निवासरत 25 वषीया साध्वी पर गंदी नियत रखने वाले दो युवकों की हरकतों और साध्वी को लगातार मिल रही रेप और मर्डर की धमकी से परेशान साध्वी को ही जिले के पुलिस कप्तान और कलेक्टर के समक्ष शिकायत के बावजूद न्याय नही मिल रहा है, परिणाम स्वरूप जवान साध्वी का मंदिर परिसर से बाहर निकलकर शौच और स्नान के लिए बाहर जाना भी नवयुवकों नें मुहाल कर दिया है। 
गौरतलब है कि सूरजपुर जिला अन्तर्गत विश्रामपुर -कुम्दा मार्ग में बाबा मस्तनाथ शिवमंदिर स्थित है जहां मन्दिर सें प्राप्त चढ़ावे से गुजर बसर करते है। विगत कुछ दिनों से शिवनन्दनपुर और विश्रामपुर निवासी दो युवक साध्वी माधुरी पर बुरी नियत रखकर छेड़ छाड़ करने लगे है, मन्दिर में लगी खिड़की को शिवनंदनपुर निवासी श्याम साहू और विश्रामपुर निवासी राहुल यादव द्वारा तोड़ दिये जाने के बाद साध्वी को उठाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कृत्य करने की धमकी दी जा रही है, पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हूए साध्वी ने दोनो युवको पर कई गंभीर आरोप लगाए है और बताया कि ये दोनो युवक शौच व स्नान के लिए बाहर जाने पर पीछा करते है और अश्लील  बातों से छेड़छाड़ करते है। 
जीना कर दिया है मुहाल 
सरगुजा रेंज के आई जी, सूरजपुर जिले के कलेक्टर व एस पी के समक्ष उपस्थित होकर लिखित शिकायत के माध्यम से आप बीती बयांन करने वाले बाबा चेतन दास व साध्वी माधुरी ने बताया कि राहुल एवं श्याम नाम के दोनो युवकों ने जीना मुहाल कर दिया है, शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो इन युवकों के द्वारा कुछ भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। साध्वी को लगातार रेप और मर्डर की धमकी मिल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें