: गोंगपा का नहीं है वजूद और छजकां तो है शैशव काल में
Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- स्थानीय विश्राम भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के उपरांत कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि अकेला रामदयाल उइके गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर 15 वर्षों से भारी है, प्रदेष में जिस पार्टी की एक भी सीट नहीं है उस पार्टी से गठबंधन का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्हांने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेष की राजनीति में गोंगपा का कोई वजूद नहीं है।
छजकां है शैशव अवस्था में
वहीं पूर्व वनमंत्री एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ प्रेमसाय सिंह ने कहा कि प्रदेष की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के मध्य सीधा मुकाबला होना है, नवोदित जोगी कांग्रेस के वजूद को लेकर उन्हांने कहा कि वह अभी शैषव अवस्था में है। छजकां को लेकर न तो कांग्रेस कभी चिंतीत रही है और न ही उसे तीसरी शक्ति के रूप में देख रही है।
: सामाजिक गठबंधन से कांग्रेस की बनेगी सरकार - अमरजीत भगत
Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग के गठबंधन से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी, कांग्रेस का लक्ष्य 46 से 70 सीटें जीतने का है और इसके लिए यह समीकरण रामबाण साबित होगा। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई भी नहीं रोक सकता।
यह बातें एसटी, एससी, ओबीसी एकजुटता अभियान के लिए सूरजपुर पहुंचे आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेष अध्यक्ष अमरजीत भगत ने स्थानीय विश्राम भवन में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 29 सीटें अजजा वर्ग के लिए आरक्षित हैं, उनमें से 20 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। जब प्रदेष में एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के लोग कांग्रेस के समर्थन में आयेंगे तो परिणाम पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में होगा। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने कहा कि प्रदेष में पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। किसी भी समीकरण और प्रयासों को पार्टी के कार्यकर्ता पूरा करने के लिए तत्पर हैं। सूरजपुर विश्राम भवन में उन्हांने जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ- साथ अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और चुनावी तैयारी के तहत उने रिचार्ज किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक खेलसाय िंसंह, पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक भानूप्रताप िंसंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जगते, षिवभजन मराबी, इस्माइल खान, अष्विनी सिंह, महेन्द्र साहू, तुलसी यादव, पूर्णीमा राजवाडे़, शषि सिंह, जगदीष यादव, शोभित राम, राकेष गुप्ता, छत्तर लाल सावरे, जिपं सदस्य विंदा सावरे, कालीचरण अग्रवाल, बिमलेष दत्त तिवारी, रामचंद्र यादव, नरेष राजवाडे़, अजय सोनवानी, विद्या सागर, मेहदी यादव, षिवनारायण गुप्ता, गुलखान, इम्तियाज जफर, त्रिभूवन सिंह, रामलखन सिंह, रामचंद्र सिंह, कुसुम राजवाडे़, सूरज आयाम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
: आबकारी कर्मचारियों की बदसलूकी की शिकार महिला कर्मचारी के पक्ष में उतरा लघु वेतन कर्मचारी संघ
Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- लगभग 1 सप्ताह पूर्व कलेक्टोरेट की आदिवासी महिला कर्मचारी के घर में घुसकर बदसलूकी करने वाले आबकारी विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अब मैदान में शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ भी उतर आया है, उन्होंने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर महिला भृत्य के साथ बदसलूकी करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
गौरतलब है कि विगत 10 जुलाई को रात करीब 8 बजे आबकारी विभाग के छापामार दल ने नगर के बड़का पारा मोहल्ला निवासी हंसनाथ साहू के घर में शराब होने की शंका पर छापा मारा था आबकारी दल को हंसराज साहू के यहां शराब नहीं मिली लेकिन जब उन्हें वहां शराब नहीं मिली तो आबकारी दल ने किराए के मकान में रहने वाली आदिवासी महिला कर्मचारी फुलेश्वरी सिंह के घर में घुसने की कोशिश की जिसका उस महिला ने विरोध किया और कहा कि अकेली महिला के यहां बगैर वारंट के आप प्रवेश नहीं कर सकते इस बात से नाराज आबकारी दल ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और जातिगत गाली गलौज करते हुए अश्लील गालियां भी दी जिसकी शिकायत उसने सूरजपुर कोतवाली थाना और पुलिस से की थी लेकिन इसके बावजूद न तो अजाक पुलिस ने कोई कार्रवाई की और ना ही कोतवाली पुलिस ने ही आरोपियों के विरुद्ध कोई अपराध पंजीबद्ध किया।
न्याय की तलाश में पीड़ित आदिवासी कर्मचारी फुलेश्वरी सिंह ने अपनी बातें शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के समक्ष रखीं जिस पर कर्मचारी संघ ने घटना की निंदा करते हुए संभागीय महासचिव पिंकी सिंह के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर केसी देव सेनापति एवं पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर आरोपी आबकारी कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कारवाई करने की मांग की है अन्यथा उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।