: खेत चलो अभियान
Sun, Jul 29, 2018
शमरोज खान
सूरजपुर-जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो अजीत जोगी द्वारा चुनावी समर का बिगुल नए चुनाव चिन्ह के साथ खेतो में किसानों संग फुकने कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया गया है जिसे #खेत #चलो_अभियान का नाम दिया गया है 23 जुलाई से निरंतर सभी 90 विधानसभाओं में जकांछ इस अभियान के तहत नए चुनाव चिन्ह #हल_चलाता_किसान को लेकर खेतों में किसानों संग श्रमदान कर रहे है इसी कार्यक्रम के तहत आज 28 जुलाई को सूरजपुर जिले के जयनगर गोपालपुर में #छत्तीसगढ़_छात्र #संगठन_जोगी कार्यकताओ ने खेतो में हल चलाया साथ ही वहाँ मौजूद किसानों के साथ काम किया उनके कल को बदलने व् बेहतर बनाने के लिए जोगी सरकार बनाने की अपील की आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ छात्र संगठन के सम्भागीय अध्यक्ष इमाम हसन,जिला अध्यक्ष कुन्दन विश्वकर्मा , विधानसभा उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, सरफराज खान अज्जु खान ,सिट्टु गुप्ता ,अमान खान ,अनुराग ,मलकीत , आदर्श ,सत्यम बुनकर आदि उपस्तिथ थे।
: पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के 599 वाहनों पर की एम.व्ही.एक्ट की कार्यवाही
Sun, Jul 29, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिले में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर व बिना नंबर प्लेट के चल रहे दो पहिया वाहन चालकों पर पुलिस ने एम.व्ही.एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए 1 लाख 40 हजार रूपये का समन शुल्क वसूला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले की पुलिस ने बिना रजिस्टेªशन नंबर व बिना नंबर प्लेट के चल रहे 599 वाहन चालकों पर एम.व्ही.एक्ट के तहत् कार्यवाही की है। साथ ही पुलिस ने बिना रजिस्टेशन नंबर व बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने, वाहनों में रजिस्ट्रेशन नंबर गाईड लाईन के अनुसार स्पष्ट लेख कराने, घुमावदार अक्षरों का उपयोग न करने की अपील की है। साथ ही मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, शराब का सेवन कर वाहन न चलाने, ड्राईविंग लायसेंस व वाहन के कागजात साथ में रखने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, थकान या तनावग्रस्त होने पर ड्राईव न करने के साथ ही गलत साईड से ओवरटेक न करने एवं ट्रेफिक नियमों के पालन करने की समझाईष दी है। इस कार्यवाही में जिले के समस्त थाना-चैकी, यातायात प्रभारी एवं अन्य पुलिस स्टाफ देर शाम तक भिगते बारिष में सक्रिय रहे।
: देवनगर व रामानुजनगर मंडल में भाजयुमो कि बैठक संपन्न
Sun, Jul 29, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के देवनगर एवं रामानुजनगर मंडल की बैठक भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमित साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता, महामंत्री संत सिंह, जिला मंत्री दीपक गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई। सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। अतिथि देवो भवः की परम्परा को आत्मसात करते हुए मंडल अध्यक्ष बजरंग गुप्ता, अशोक यादव ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव हमारे सामने खड़ा है, जो भी दिशा निर्देश पार्टी आप लोगों को दे रही है इसका अनुपालन आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। शक्ति केंद्र मतदान केंद्रों पर होने वाली बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है इसे पूरी तन्मयता से करें। बूथ जीता तो चुनाव जीता इस बात को गांठ बांध लें, अगर आप ईमानदारी से मतदान केंद्रों पर कार्य करते हैं तो ऐसा कोई दल नहीं है जो आप को परास्त कर सके। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति इसके उपरांत जिला कार्यसमिति और आज मंडल कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई है। मंडल कार्यसमिति की बैठक में शक्ति केंद्र के बैठकों हेतु प्रभारी तय किए गए हैं उसके उपरांत मतदान केंद्रों की बैठक संपन्न होनी है। सभी मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्रों की बैठक में आवश्यक रूप से जाएं। साथ ही वालेंटियर बनाने के कार्य को भी गति प्रदान करें। वॉलंटियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित है जो पूरा किया जा रहा है। मिलेनियम वोटर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है नए मतदाताओं को इससे जोड़ें। कार्यक्रम को संत सिंह, दीपक गुप्ता, अशोक यादव,बजरंग गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित शर्मा और राजेश साहू ने किया। इस दौरान अनुज शर्मा सुनील साहू सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक एवं कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।