: ब्लैकमेलिंग जिस्मफिरोशी का फलता फूलता कारोबार
Sat, Jun 2, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-जिला मुख्यालय से लगे गांव मे देह व्यापार का रैकेट सक्रिय है जो अपने ग्राहको को बुलाकर जिस्मफरोशी मे फसाकर ब्लैक मेल किया जाता है लिहाजा यह धंधा अच्छा खास फलफुल रहा है,ऐसा नही है कि इस कारोबार की जानकारी पुलिस को नही है,पर अगर स्थानिय पुलिस की मिलीभगत हो तो क्या कहने कैसे यह धंधा नही चलेगा! धंधा यह गंदा है पर बेधडक बेखौफ दौड रहा है,इस धंधे मे लिप्त लोगो ने हजारो युवको का शिकार किया है पहले तो युवको को बुलाया जाता है फिर ब्लैक मेलिंग कर हजारो लाखो रुपये मांगे जाते है,,सूरजपुर स्टेशन के मेन रोड से लगा गांव मे देह व्यापार मे लिप्त बालाओ के द्वारा बाहर से भी लडकिया बुलाकर बकायदा सप्लाई किया जाता है,नगर सहित बाहर के लोग यहा आकर इनकी सेवाये ले रहे है पर बात यही पर खत्म नही होती,इस धंधे मे लिप्त महिलाओ का कई राजनितिक पार्टियो के नेताओ का भी संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण खुले तौर पर देह व्यापार के साथ ब्लैकमेलिंग का धंधा जारी है!
कैसे फसाते है
देह व्यापार मे लिप्त बालाओ के द्वारा पहले तो वे अपने कस्टम तैयार कर उसे अपने मनमुताबिक स्थान पर बुलाते है वहा पर जमकर शराब परोसी जाती है जब शराब अपना असर शुरु कर देता है तो पुलिस को बुलाकर पकडवा दिया जाता है फिर होता है ब्लैकमेलिंग का खेल, कस्टमर अपना मान सम्मान को देखते हुये मनमाना पैसा देकर अपना पीछा छोडाता है!
2 घंटे का किराया 3000 से 5000 रुपए तक
ब्लैक मेलिंग का शिकार हुये लोगो ने बताया कि इस धंधे मे लिप्त बालाये बहुत कम उम्र के है और बाहर रायपुर कोरबा बिलासपुर शहडोल से भी बुलाया जाता है जो 5 हजार रुपये से 10 हजार लेते है,स्थानिय स्तर से 2 हजार से 5 हजार रुपये लिया जाता है,यह सब धंधा मोबाईल होता है अगर कोई मोटा मुल्ला इनके जाल मे फस गया तो फौरन पुलिस बुलाकर उसे पकडवा दिया जाता है और उससे मोटी रकम लेकर छोड देते है!
पुलिस के साथ नेताओ का संरक्षण
ऐसा नही है कि देह व्यापार ब्लैकमलिंग का खेल किसी को पता नही है,जब वहा की स्थानिय पुलिस के साथ नेताओ का साथ हो तो ये धंधा चलेगा कैसे नही है इस काली कमाई में बकायदा उनका अच्छा खासा हिस्सा होता है!
तो इस पुरे मामले मे पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मेघा टेंभुरकर ने कहा कि पुरे मामले की पडताल की जायेगी और जो भी संलिप्त होगा कार्यवाही किया जायेगा!
: अश्लील फोटो डालना Facebook पर पड़ा महंगा युवक को
Sat, Jun 2, 2018
शमरोज खान
सूरजपुर- युवक फेक ID फेसबुक पर बनाकर युवतियों को गंदे फोटो भेजना फोटो पर अश्लील कमेंट्स भी करना युवक को पड़ा महंगा, नगर की एक युवती के पिछले कई दिनों से परेशान युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई,तो वही पुलिस ने आईडी ट्रेस कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया!
पुलिस के मुताबिक मूलत: कोटा करगी रोड,बिलासपुर का रहने वाला मोहन सिंह राजपूत कुछ दिनों से सूरजपुर के भैयाथान रोड में किराए के मकान में रह रहा था। यहां वह फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था!
रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेने के बाद वह उनके टाइमलाइन पर अश्लील फोटो भेजता था। उसकी ये आदत यहीं खत्म नहीं होती थी वह उन फोटो पर भद्दे कमेंट्स भी करता था। वह सूरजपुर की एक युवती के फेसबुक पर भी कुछ दिनों से अश्लील फोटो भेजकर व भद्दे कमेंट्स कर परेशान कर रहा था। परेशान युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवक की आईडी ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (संशोधन) 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहन सिंह राजपूत निवासी करगी खुर्द थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
: महुली के गढ़वतिया धाम में चल रहा विश्व कल्याणर्थ अग्नि तपस्या
Fri, Jun 1, 2018
पप्पू जायसवालबिहारपुर-सूरजपुर जिले के सुदूर वनांचल छेत्र चांदनी बिहारपुर के महुली के गढ़वतिया देवी धाम मैं दिनांक 15 मई से लगातार परम तपस्वी कथावाचक सुश्री विभा उपाध्याय के द्वारा विश्व कल्याण हेतु भीसड गर्मी में भी अग्नि तपस्या की जा रही है जो की पूरे 35 दिनों तक लगातार 20 जून तक चलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली के गढ़वतिया धाम में श्री रन साय सिंह, सरपंच संतोष, जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, राम प्रकाश , पप्पू जायसवाल संजय जायसवाल, विजेंद्र जायसवाल, अनिल देवांगन, पवन जायसवाल,ठाकुर यादव,व् समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से विश्व कल्याण हेतु सुश्री विभा देवी के द्वारा घोर गर्मी में अग्नि तपस्या कर रही है वही माँ गढ़ वतिया देवी के दर्शन व् विभा देवी की अग्नि तपस्या के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्तगण आ रहे है देवी धाम में उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश व सीमावर्ती इलाको से लगती धूप में सुबह से शाम तक पहुंच रहे हैं जहां एक ओर तड़पती धुप में हजारो की संख्या प्रतिदिन श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं वही दूसरी तरफ तड़पते धूप में प्रशासन द्वारा पानी व छाया की कोई व्यवस्था नहीं की गई है वैसे गढ़वतिया देवी धाम विकास के क्षेत्र में शुरू से ही उपेक्षित रहा है प्रसासन को बार-बार याद दिलाने के बावजूद भी अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं किया गया है लेकिन भारी अव्यवस्था के बावजूद भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।