ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: जेठ ने रिश्ते को किया शर्मसार, भाई की गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म, गर्भस्थ शिशु की मौत

Admin

Tue, Jul 17, 2018

प्रवेश गोयल सूरजपुर. जिले के भैयाथान तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम समौली में जेठ बहु के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई की गर्भवती पत्नी के साथ उस समय दुष्कर्म किया, जब वह घर में अकेली थी। छोटे भाई की पत्नी उसके सामने रहम की भीख मांगती रही लेकिन जेठ पर तो हवस का भूत सवार था। इस दरिंदगी से छोटे भाई की पत्नी के गर्भ में पल रहे 2 माह के अजन्मे शिशु की मौत भी हो गई। घटना के एक सप्ताह के भीतर गर्भपात होने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर समौलीपारा के लोगों में रोष व्याप्त है। सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम केंवरा के समौलीपारा के एक व्यक्ति ने हफ्ते भर पहले अपने छोटे भाई की गर्भवती पत्नी के साथ उस समय अनाचार किया, जब वह घर पर अकेली थी। आरोपी का छोटा भाई दिमागी रूप से कमजोर है। घटना के दिन वह गांव में ही कहीं घूमने गया था तब उसकी गर्भवती पत्नी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान छोटे भाई की पत्नी रिश्तों का हवाला देकर उसे ऐसा नहीं करने के लिए गिड़गिड़ाती रही, पर इसका उस पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं उसके पेट में पल रहे दो माह के अजन्मे शिशु की मौत गर्भपात के कारण हो गई। पीड़िता ने गर्भपात हो जाने पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने दर्ज किया अपराध बेटी के साथ हुई इस घटना के बाद मां ने उसके ससुराल में जानकारी देकर खूब खरी-खोटी सुनाई और पीड़िता को पुलिस पास लेकर गई। रिपोर्ट पर भैयाथान पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376-2, 376-एफ, 376-एच व 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की तहकीकात व आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। इस घटना की जानकारी लगते ही मोहल्ले में रोष का वातावरण है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें