ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: वह गाने की धुन पर चली जा रही थी पिछे से पहुंची ट्रेन और महंगा पड़ गया शौक

Admin

Wed, Jul 18, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- 12 वर्ष की आयु में गाना सुनने का शौक 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को काफी महंगा पड़ा। कान में हेडफोन लगाकर गाना सुनते- सुनते न जाने वह कब रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और उसे यह सुध ही नहीं रहा कि जिस टै्रक पर वह गाने की धुन में लीन होकर टहल रही है उस टै्रक पर ट्रेन आने वाली है, बुधवार की सुबह जब वह अपनी धुन में चली जा रही थी। उसी दौरान पीछे से मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर पैसेंजर ट्रेन उक्त ट्रैक पर आ गई। ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाकर छात्रा को आगाह किया लेकिन हेडफोन लगे होने के कारण छात्रा को कुछ सुनाई नहीं दिया। ऐसे में ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर बेटी के ट्रेन से कट जाने की खबर पर उसके माता-पिता घटनास्थल पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम खरसुरा निवासी रश्मि खडिय़ा पिता जीतू खडिय़ा 13 वर्ष कक्षा 6वीं की छात्रा थी। बुधवार को जब उसके माता-पिता गांव से ही लगे खेत में काम करने गए थे। सुबह 11.40 बजे छात्रा अपने माता-पिता के पास खेत में जा रही थी। इस दौरान उसने कान में हेडफोन लगा रखा था तथा गाना सुन रही थी। वह हेडफोन इसी स्थिति में गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर चलते हुए अपनी धुन में आगे बढ़ रही थी। वह रेलवे पोल क्रमांक 1016,1 के पास पहुंची ही थी कि पीछे से मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर पैसेंजर ट्रेन आ पहुंची। ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न भी बजाया लेकिन हेडफोन के कारण छात्रा को उसकी आवाज सुनाई नहीं दी। हादसा देखने उमड़ी भीड़ हादसे के बाद मौके पर ट्रेन रुक गई। इधर घटना की खबर गांव में पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस व छात्रा के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। बेटी को इस हाल में देख मां-बाप बिलख-बिलखकर रो पड़े। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए बिश्रामपुर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही। घटना की सूचना होने के बावजूद रेलवे पुलिस 1 घंटे तक वहां नहीं पहुंची,जबकि करंजी स्टेशन से घटनास्थल की दूरी मात्र 3 किलोमीटर ही है। इसे लेकर रेलवे पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश देखा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें