: एसपी सूरजपुर ने ली जनरल परेड की सलामी
Fri, Jun 22, 2018
सूरजपुर-पुलिस लाईन पर्री सूरजपुर में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड़ में पुलिस अधीक्षक जी.एस.जायसवाल ने परेड की सलामी लेते हुये अधिकारी कर्मचारियों की वेश-भूषा का निरीक्षण किया तथा अच्छे वेशभूषा धारण करने व बेहत्तर परेड़ का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। जनरल परेड़ के पश्चात् पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर पुलिस कल्याणकारी गतिविधियों के तहत् सुझाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
इस दौरान श्री जायसवाल ने आवास भत्ता किन अधिकारी कर्मचारी को नहीं मिल रही है उसकी जानकारी ली जिस पर एक आरक्षक ने आवास भत्ता न मिलने की जानकारी दी जिस पर उन्होंने तत्काल संबंधित शाखा प्रभारी को आवास भत्ता इसी माह से वेतन के साथ जोड़ने के निर्देश दिये। बैठक में शासकीय कार्य से आने जाने के दौरान दुर्घटना होने पर घायल कर्मचारी के बेहतर उपचार हेतु तत्काल सहायता राशि दिये जाने हेतु दूसरे इकाई में किस प्रकार की व्यवस्था है उसकी जानकारी लेकर यह व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ कराये जाने, पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों हेतु स्मार्ट कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर लगाये जाने की जानकारी दी।
पुलिस के कर्मचारी जो शासकीय कार्य से आना-जाना करते है उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस हेतु बसों में सीट आरक्षित कराये जाने, इसके अलावा यदि पुलिस के कर्मचारियों को सफर के दौरान बस में सीट उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो उसकी सूचना तत्काल देने हेतु कहा।
सूरजपुर में पुलिस कन्ट्रीन, पुलिस पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सी खोले जाने हेतु प्रस्ताव भेजने, पुलिस के कर्मचारियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा हेतु लगातार कोचिंग क्लासेस की व्यवस्था कराने, पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के बच्चों हेतु प्राईवेट स्कूलों में सीट आरक्षित कराये जाने कराये जाने की जानकारी दी।
सूरजपुर जिले में पुलिस ट्रान्जिट हास्टल की व्यवस्था, महिला कर्मचारियों जो व्हीआईपी, व्हीव्हीआईपी एवं कानून व्यवस्था ड्यिूटी हेतु आते है उनके विश्राम हेतु महिला बैरक निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शीघ्र भेजी जावेगी।
इस दौरान एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल ने कहा कि बेहतर अनुशासन बनाये रखने हेतु प्रत्येक शुक्रवार को जनरल परेड होगी जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी के अलावा थाना चैकी प्रभारी एवं थाना के बल उपस्थित होंगे इसके उपरान्त पुलिस के कल्याणकारी गतिविधियों के तहत् सुझाव लिये जायेंगे एवं उसकी समीक्षा कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों में आगे बढ़ने एवं अच्छे कार्यो को करने की लालसा होनी चाहिये, थाना के कार्यो एवं ड्यिूटी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उससे अवगत कराने की जिम्मेदारी आपकी है और उस समस्या के निराकरण करने की जिम्मेदारी मेरी होगी।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर, बी.एल.केहरी, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर श्रीमती चंचल तिवारी, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी सूरजपुर मनोज धु्रव, एसडीओपी ओड़गी डाॅ. ध्रुवेश जायसवाल, एसडीओपी प्रतापपुर आर.के.शुक्ला, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर, सूबेदार रामप्रसाद पैंकरा, थाना प्रभारी दीपक पासवान, सुनील तिवारी, रामेन्द्र सिंह, प्रदुम्मन तिवारी, ए.टोप्पो, सी.पी.तिवारी, ओ.पी.कुजूर, चैकी प्रभारी राजेश तिवारी, सुमन्त पाण्डेय, एमटीओ गंगाधर जोशी, एसआई दीपक भारद्वाज सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
: सीएसपी लड़ेगे चुनाव
Fri, Jun 22, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-कुछ दिनो पहले काग्रेस की राजनिति मे आई शेरे प्रेमनगर तुलेश्वर सिह की बेटी शशि सिह ने एक बार फिर से हुकार भरी है,उन्होने राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर नगर पुलिस अधिक्षक के खिलाफ शिकायत का आवेदन दिया है!
शिकायत मे बताया गया है कि कल 21,06,2018 को जब वे पुलिस परिवार की महिलाओ के बुलावे परपुलिस कालोनी पहुची तो वहा पर नगर पुलिस अधिक्षक डीके सिह ने दुर्यव्यवहार कर राजनितिक बहसबाजी करते हुए किसी मझे हुये नेता कि तरह कहा कि 60 साल तक काग्रेस कहा थी,शशि सिह ने बताया कि वे काफी विवादित रहे और साथ ही किसी प्रकरण मे वे जेल की हवा खा भी चुके है जिससे साफ पता चलता है कि वे अपने कार्य के प्रति कितना निष्ठा रखते है,उन्होने इस बात कि भी संभावना जताई कही वे प्रेमनगर विधानसभा का चुनाव लडने के ईच्छुक है क्योकि सत्ता पक्ष का अक्सर दलालो की तरह बात करते है,अपने पिता के बेखौफ अंदाज नक्से कदम पर चलते हुये शेरे प्रेमनगर की बेटी ने अपने साथ हुये अभ्रद दुर्यव्यवहार पर नगर पुलिस अधिक्षक डीके सिह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उन्होने मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिल्ली से भी पत्र लिखकर ऐसे निष्ठावान अधिकारी के उपर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की
है!
तो वही इस पुरे मामले मे नगर पुलिस अधिक्षक डीके सिह ने अपना पक्ष रखते हुये कहा कि मेरे द्वारा किसी प्रकार का दुर्यव्यवहार नही किया गया और ना ही किसी तरह की राजनितिक बहस हुई है हम महिलाओ का हमेशा से सम्मान करते आ रहे है और करते रहेगे, मेरे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद है!
: खाखी की दबंगी अपनों पर ही
Thu, Jun 21, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-सूरजपुर जिले के पुलिस परिवार की महिलाओ को पुलिस के आला अधिकारियो के निर्देश पर आज सुबह से ही नजर बंद कर अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया है पुलिस के परिवार के महिलाओ का डरा धमका कर उनके आंदोलन को कुचल दिया गया,,दरअसल सूरजपुर जिले के पुलिस के आला अधिकारी अपने आकाओ को खुश करने के लिये पुलिस परिवार की महिलाओ का आंदोलन को छल बल पूर्वक
कुचला दिया गया,,पुलिस लाईन पर्री के साथ पुलिस कालोनी मे आज सुबह से पुलिस के जवान कालोनी को पुलिस की छावनी बना दिया,पुलिस परिवार की महिलाये कालोनी के ही शिव मंदिर मे एकत्र होकर भजन किर्तन करने लगे,तो वही पुलिस के आला अधिकारी पुलिस के जवानो के साथ मंदिर पहुचकर उन्हे डराते धमकाते हुये मदिर से बाहर निकाला,तो वही महिला कांग्रेसी की कार्यकर्ता जब पुलिस परिवार की महिलाओ से मिलने पहुचे तो पुलिस के आला अधिकारी उनके साथ दुर्यव्यव्हार कर अपमानित किया, इस पुरे घटनाकर्म मे एक ओर सरकार महिलाओ को आगे बढाने के लिये क्या कुछ नही कर रही है तो वही दुसरी ओर पुलिस के अधिकारी महिलाओ से दुर्यव्यव्हार प्रताडना करने देर नही करते बरहाल
आज की घटना से साफ जाहिर होता पुलिस के आला अधिकारी खुद पुलिस परिवार की महिलाओ के साथ ऐसा व्यव्हार करते है तो थाने आने वाली महिलाओ के साथ किस तरह का व्यव्हार करते होगे!
तो वही नगर निरीक्षक डीके सिंह ने मिडिया को कवरेज करने से रोका
अपने खास दबंगी से महसूर हुए नगर निरीक्षक डीके सिंह ने पुलिस परिवार की महिलाओ को धमकाते चमकते साफ नजर आये,उन्होंने महिला कांग्रेस की पूर्णिमा रजवाड़े के साथ अन्य महिलाओ के किया दुर्यव्यव्हार,लिहाजा कांग्रेस विंग की महिलाओ ने अपने साथ किये गये दुर्यव्यव्हार की शिकायत करने की बात कही!
तो वही नगर निरीक्षक डीके सिंह ने महिलाओ के साथ दुर्यव्यव्हार करने की बात से किया इंकार उन्होंने ने एसा कुछ होने से किया इंकार..