: पुलिस परिवार का धरना आंदोलन रोकने के लिये विशेष अभियान
Sun, Jun 24, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-अन्य जिलो की तरह सूरजपुर जिले मे भी पुलिस प्रसाशन ने 25 तारीख को रायपुर मे होने वाले पुलिस परिवार का धरना आंदोलन मे भाग लेने जाने से रोकने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है,सूत्रो के मुताबिक सूरजपुर जिले से 25 को रायपुर आंदोलन मे जाने वालो की विषेष तौर पर निगरानी की जा रही है बकायदा इसके लिये रणनीति बनाकर पुलिस यात्री बस वाहन बुकिंग करने वालो से जानकारी जुटाई जा रही है,इसके अलावा कई शिफ्ट मे पुलिस के अधिकारी कर्मचारियो को रेलवे स्टेषन,बस स्टैन्ड, मुख्य मार्ग पर डयूटी लगाई जा रही है,साथ ही लोकल टैक्सी यात्री बस व्यक्तिगत वाहनो की बुंकंग जो लिया जाता है उनके मालिक व चालको से सम्पर्क किये जा रहे है,कुल मिलकार किसी भी परिस्थिति मे पुलिस परिवार को धरना स्थल पर जाने से रोका जा सके!
तो वही सूरजपुर पुलिस परिवार की ओर से अगुआ रही वंदना सिह ने बताया कि सूरजपुर से लगभग कई लोग अपने विभिन्न साधनों से रायपुर धरना स्थल पर पहुच रहे है चाहे इसके लिये पुलिस प्रसाषन कितनी भी रोक अवरोध लगाये,साथ ही उन्होने पुलिस के आला अधिकारियो से अपील की है कि किसी भी महिला से दुर्यव्यवहार न करे उनका यह प्रदर्शन शांती पुर्वक रहेगा!
जिले सहित छत्तीसगढ़ के सभी लोग पुलिस परिवार का धरना आन्दोलन बड़े नजदीकी से देख रहे दिन प्रतिदिन नए नए तथ्य आने से यह लड़ाई रोमांचक हो गया है कुल मिलकर यह किसी 20-20 क्रिकेट का मुकाबला लग रहा है कोन किस पर भारी पड़ेगा किसकी जीत होगी यह आने वाला समय ही बताएगा!
एक तरफ पुलिस परिवार तो वही दुसरो ओर पुलिस
प्रसाशन कमर काश कर आमने सामने खड़े है यह गजब का संयोग,पुलिस परिवार अपने पुरे सबाब पर जिद्द पर है तो वही पुलिस प्रसाशन किसी भी परिस्थिति मे इस आन्दोलन रोकने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए विवश है अब देखना होगा किस में कितना दम
है यह तो कल 25 तारीख को ही पता चलेगा!
: पुलिस की प्रताडना उचित ईलाज के अभाव मे आखिरकार आरक्षक की हुई मौत
Sat, Jun 23, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-पुलिस की प्रताडना उचित ईलाज के अभाव मे आखिरकार आरक्षक की हुई मौत,आरक्षक का नाम विवेक एक्का है जो मलेरिया बुखार से पिडित था,मृतक ने पुलिस लाईन के सुबेदार से ईलाज के लिये छुटटी भी मांगा पर सुबेदान ने नही दी जिससे आज उसकी मौत हो गई है! सूत्रों के मुताबिक विवेक एक्का आरक्षक क्रमांक 486 विगत एक माह से था मलेरिया बुखार से था बीमार,वह 20 तारिख को पुलिस लाईन मे आकर आमद भी दिया पर उसे एसपी कार्यालय भेज दिया गया,कल उसकी तबियत खराब होने पर सुबेदार से उसने हास्पीटल मे भर्ती होने को कहा पर उसे हास्पीटल नही भेजा गया जिससे आज उसकी मौत हो गई,फिलहाल मृतक विवेक का शव उसके गृह नगर अम्बिकापुर भेज दिया गया है!
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मेघा टेंभुरकर ने बताया कि पुलिस परिवार को दी जाने सहायता 50 हजार की राशी मृतक के परिजनो को दिया गया है!
गौरतलब है कि इन दिनो पुलिस परिवार की महिलाओ ने जवानो की सुविधा विस्तार को लेकर मोर्चा खोल रखा है साथ ही सूरजपुर जिले के पुलिस के आला अधिकारी पुलिस परिवार के महिलाओ के धरना रैली आंदोलन को विफल करने के लिये तरह तरह के हथकडे अपना रही है तो वही आचानक पुलिस प्रताडना से आरक्षक विवेक एक्का की मौत पर पुलिस परिवार का रायपुर में 25 तारीख को होने वाला धरना प्रदर्शन आंदोलन कही उग्र ना हो जाये!
: सीएससी सेंटर में लगातार हो रहे हैं आवेदन वापस
Fri, Jun 22, 2018
रक्षेन्द्र सिंह
सूरजपुर - जिले के आम जन को आय, जाति, निवास के लिए सुविधा देने शुक्रवार को जनपद पंचायत भैयाथान के सभागार में सीएससी संचालकों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में एस डी एम भैयाथान ज्योति सिंह, तहसीलदार सुरेश राय, ई डी एम विनीत साहू उपस्थित रहे. उनके द्वारा सीएससी संचालकों को कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए. वहीं सीएससी संचालकों द्वारा बताया गया कि उनके सेंटर से ऑनलाईन किए गए आय, जाति, निवास के आवेदन को भैयाथान तहसील कार्यालय से लगातार वापस किया जा रहा है. जिससे संचालक हलाकान हैं तो वहीं इस बैठक के बाद भी स्थिति में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है!