: टीएस सिंहदेव की इतनी मजबूत स्थिति कि बुलाना पड़ा अमित शाह को
Sun, Jun 10, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर
- युवा कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम में सूरजपुर पहुचे युथ काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खरसिया विधायक उमेश पटेल ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की अब हमारे टीएस सिंहदेव को टक्कर देने के लिए अमित शाह को बुलाया जा रहा है,इस बात से साफ होता है टीएस सिंहदेव मजबूत है वहाँ,साथ ही कहा की हम सब को मिलके काम करना है और परिवतर्न यात्रा में शहीद हुए है उनकी अधूरे काम को पूरा करना है और छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाना है, गौरतलब है कि वर्तमान मे सरगुजा संभाग मे से 8सीट मे से 7 सीट पर काग्रेस का कब्जा है तो वही भाजपा सरगुजा संभाग मे अपनी हारी हुई सीट प्राप्त करने के लिए राष्ट्रिय नेता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रोड शो आमसभा कर अपनी खोई हुई सीट प्राप्त करने के लिए पुरी ताकत लगा दी है!
: कन्या महाविद्यालय खोलने का वादा महज वादा ही रह गया
Sun, Jun 10, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर.
जिले के महिलाओं एवं कन्याओं को सुरक्षित माहौल में उच्च शिक्षा प्रदान करने लगभग 10 पूर्व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कन्या महाविद्यालय का सपना दिखाया था। सपना दिखाकर युवतियों और महिलाओं का समर्थन भी हासिल किया, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सत्ता के नशे में चूर होकर इस अच्छी-खासी योजना को सतह पर उतारना भूल गए। परिणामस्वरूप आज तक सूरजपुर को कन्या महाविद्यालय की सौगात नहीं मिल पाई। महाविद्यालय के अभाव में कई युवतियों एवं महिलाओं ने तो उच्चा शिक्षा प्राप्त करने का सपना ही तोड़ दिया। गौरतबल है कि वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव से पूर्व क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने सार्वजनिक मंच से कई बार यह घोषणा की थी कि सूरजपुर क्षेत्र की युवतियों, महिलाओं को सुरक्षित माहौल में उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से कन्या महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी।
प्रेमनगर विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रत्याशियों ने कन्या महाविद्यालय खोलने का वादा किया गया था, लेकिन विधायक बनते ही इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने को लेकर कोई भी पहल करना भूल गये। परिणामस्वरूप जिले की महिलाओं को कन्या महाविद्यालय की सौगात नहीं मिल पाई।
कांग्रेस के विधायक खेलसाय सिंह ने भी इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर कोई रूचि नहीं दिखाई। नतीजतन आज भी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रूख करना पड़ता है।
याद है वादा, सीएम करेंगे घोषणा-रेणुका सिंह
कन्या महाविद्यालय का वादा मुझे याद है और इस दिशा में विधायक रहते पहल भी की थी। लेकिन कांग्रेस विधायक द्वारा इस महत्वपूर्ण मांग की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से कन्या महाविद्यालय नहीं खुल पाया। विकास यात्रा के द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री कन्या महाविद्यालय की घोषणा जरूर करेंगे।
खुलना चाहिए कॉलेज
सुरक्षित माहौल में महिलाओं को उच्च शिक्षा मिले इसके लिए आवश्यक है कि सूरजपुर में कन्या महाविद्यालय खोला जाये। जनप्रतिनिधियों द्वारा घोषणा तो कर दी जाती है लेकिन पूर्ण न होने से इसका खामियाजा जिले की उच्च शिक्षा की इच्छुक महिलाओं और युवतियों को उठाना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा के लिए यहां की युवतियों को अन्यत्र जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन की बर्बादी हो रही है साथ ही कई युवतियों को तो उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।
लविना लाल, प्राचार्य, इस्ट एण्ड वेस्ट मिशन हाईस्कूल सूरजपुर
सुरक्षित माहौल की आवश्यकता
बदलते परिवेश में महिलाओं और छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित माहौल की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र शहरों में जाना, वहां के माहौल में उच्च शिक्षा प्राप्त करना समय धन और अभद्र टिप्पणियां बाधक हो जाती हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा के लिए पृथक से कन्या महाविद्यालय की स्थापना बहुत जरूरी है।
उमा सिंह सरुता, छात्रा
कॉलेज की कमी हो रही महसूस
सुरक्षित माहौल में तनाव रहित होकर जिले की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए कन्या महाविद्यालय की घोषणा को पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है। जिला बनने के बाद कन्या महाविद्यालय की कमी ज्यादा महसूस हो रही है।
अंशु गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष लायनेस क्लब
: युवा कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Sat, Jun 9, 2018
सूरजपुर-युवा कांग्रेस का आज सूरजपुर मुख्यालय मे एक दिवसीय प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया,जिसमे जिले भर के काग्रेस के कार्यकर्ता को प्रषिक्षण दिया गया,,युवा काग्रेस के कार्यषाला मे युथ काग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष खरसिया विधायक उमेष पटेल,प्रदेष सचिव सफी अहमद मौजुद रहे,,इस दौरान विधानसभा चुनाव के मददेनजर चुनावी प्रषिक्षण काग्रेस के युवा कार्यकर्ता को दिया गया,गौरतलब है कि वर्तमान मे सरगुजा संभाग मे से 8सीट मे से 7 सीट का काग्रेस का कब्जा है कांग्रेस के दिवसीय प्रषिक्षण षिविर में र विधायक खेलसाय,भट्गाव विधायक पारस रजवाड़े,अशोक जगते,नरेश रजवाड़े,अश्वनी सिंह,संजय डोसी,राम कृष्ण ओझा,इस्तियाक अहमद,अरविन्द्र प्रजापति,भूपसाय सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद रहे!