: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के प्लास्टिक का बहिष्कार
Wed, Jun 6, 2018
मारवाड़ी युवा मंच बिश्रामपुर शाखा एवं बिश्रामपुर जागृति शाखा का संयुक्त कार्यक्रम
बिश्रामपुर-विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रांतीय उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, सुकान्त जिंदल के नेतृत्व में बिश्रामपुर मारवाड़ी युवा मंच की दोनों शाखाओ ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन-जागरूकता हेतु पहल करते हुए स्थानीय सब्जी मंडी व बस स्टैंड में प्लास्टिक का बहिष्कार कर कपड़े के झोले का इस्तेमाल करने हेतु झोलों का निःशुल्क वितरण किया साथ ही सभी सदस्यों ने प्लास्टिक न इस्तेमाल करने कि शपथ भी ली।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप बिश्रामपुर शाखा अध्यक्ष गौरव मित्तल, बिश्रामपुर जागृति शाखा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गोयल, जागृति शाखा सचिव श्रीमती शारदा गोयल सहित शाखा के सदस्यों में राजेश जैन, मनोज गोयल, श्रीमती भावना मित्तल, श्रीमती विजिया गोयल, श्रीमती अनिता गोयल, श्रीमती लीलावती सिंघल, सहित अन्य सदस्य उपस्तिथ रहे!
: अन्तर्राष्ट्रीय वृक्षारोपण पर फलदार पौधों का वृक्षारोपण...
Wed, Jun 6, 2018
सूरजपुर
- जून अन्तर्राष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवस पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर जी.एस.जायसवाल के निर्देशन मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर में एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुरकर, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैंकरा, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, एमटीओ गंगाधर जोशी व अन्य कार्यालयीन स्टाफ ने फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया। इस दौरान एएसपी श्रीमती टेंभुरकर ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में बढ़ती वातावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुये अत्यधिक संख्या में पेड़ लगाने की आवश्यकता है जिससे सभी को स्वच्छ हवा मिल सके, वृक्ष लगाने के बाद उसकी देखरेख एवं नियमित रूप से पानी दिया जाना आवश्यक है, लगाये गये पौधों जब तक वृक्ष न बन जाये उसकी देखरेख करने हेतु कहा।
: कांग्रेस का संकल्प शिविर यात्रा सूरजपुर में
Wed, Jun 6, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-कांग्रेस का संकल्प यात्रा आज सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में पहूॅूची,इस यात्रा में प्रदेष कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया,नेता प्रतिपक्ष टिएस सिंहदेव,चरण दास महंत सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे!
कांग्रेस ने संकल्प यात्रा के मदद से अपने बुथ लेबल के कार्यकर्ताओं को मैनज मेंट के गुर सिखाने का प्रयास किया,हालांकी कांग्रेस के इस संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताआें की उपस्थिति काफी कम रहीं और आयोजन की अधितर कुर्सियां खाली रही,बुथ लेबल के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया सहित सभी दिग्गज नेताओं ने बुथ स्तर पर काम करने का मंत्र दिया,नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की विफलता के बारे में बताया ताकी वो जनता के बीच जाकर बीजेपी सरकार की कमियों को बता कर उन्हें अपने पक्ष में कर सें,तो टी एस सिंह ने कांग्रेस की एकजुटता की बात पर बल दिया और कहा की हम सब एकजुट हैं और मिलकर चुनाव लड़ेगें और हरायेंगे।