राजेश सोनी
सूरजपुर. नामांकन दाखिले के आखिरी दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया है। नगर पालिका परिषद सूरजपुर के निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी देवंती साहू, विधायक भूलन सिंह मराबी के साथ जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी,वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल,राम कृपाल साहू,बाबूलाल अग्रवाल की मौजूदगी में सभी 18 वार्ड के पाषर्द प्रत्याशी ललिता अजय सिंह, बजरंग राजवाड़े, मुकेश गर्ग, प्यारे लाल साहू,संदीप जायसवाल, शैलेष अग्रवाल, सरोज साहू,पंकज चौबे, कौशल्या सिंह, किरण खेस, कंचन संजू सोनी,ललिता तिवारी, अंजलि किशन देवांगन,राजेश साहू, सुनीता सुरेन्द्र देवांगन,प्रमोद तायल, मेनका शिवशंकर साहू, विक्की सोनवानी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं रैली निकालकर गाजे बाजे के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने नगर पालिका निर्वाचन ने अपनी जीत का दावा किया, साथ ही सभी पार्षद उम्मीदवार को जीत को लेकर उम्मीद जताई है। तो वही दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष के प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने पार्षद प्रत्याशी सीमा सिंह,पारस नाथ राजवाड़े,विरेन्द्र बंसल,गिरधारी लाल साहू,प्रशांत कुमार साहू,संजय डोसी,गैबीनाथ साहू,अनवर खान,राम सिंह,राधामुनि सिंह,शशि अग्रवाल,मंजुलता गोयल,क्रांति ठाकुर,पवन साहू,कामनी साहू,सुनील कुमार अग्रवाल,बेला साहू,अजय सोनवानी सहित पूर्व विधायक खेलसाय सिंह,पारस राजवाड़े कांग्रेसी नेता सुभाष अग्रवाल, अश्वनी सिंह व कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी कुसुमलता राजवाडे ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को टिकट दी है और पार्षद रहते काम की हूँ शेष समस्याओं और बुनियादी सुविधाएं दिलाने के नाम पर मतदाताओं से वोट मांगेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष के 3,पार्षद पद के लिए 67 उम्मीदवार नामांकन जमा किये...
आज की स्थिति में नगर पालिका परिषद सूरजपुर में अब तक अध्यक्ष के लिए 03 उम्मीदवार जिसमे भाजपा से देवंती साहू,कांग्रेस से कुसुमलता राजवाड़े, निर्दलीय अभ्यर्थी केमुल निशा ने नामांकन पत्र जमा किया है। तो वहीं पार्षद पद के लिए 67 अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म जमा किये गये। इसके साथ ही नगर पंचायत विश्रामपुर में अब तक अध्यक्ष के लिए 07 अभ्यर्थियों ने तथा पार्षद पद के लिए 49 अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म जमा किये गये। नगर पंचायत जरही अंतर्गत अब तक अध्यक्ष के लिए 05 अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए 50 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किये गये। नगर पंचायत प्रतापपुर में अब तक की स्थिति में कुल अध्यक्ष के लिए 03 अभ्यर्थियों तथा पार्षद पद के लिए 33 अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म जमा किये गये। नगर पंचायत भटगांव में अब तक अध्यक्ष के लिए 08 अभ्यर्थियों ने तो वहीं पार्षद पद के लिए 49 अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म जमा किये गये है। जबकि नामांकन पत्र की जांच संवीक्षा 29 जनवरी को होगी। नाम वापसी 31 जनवरी तक है और उसी दिन चुनाव चिन्ह दिया जाएगा।