स्वास्थ सेवा : सर्वेश्वरी समूह की निशुल्क स्वास्थ्य शिविर काआयोजन...
सूरजपुर. स्वास्थ पूज्य गुरुदेव जी एवं मां अष्टभुजी गढ़वतिया देवी जी का पूजा, प्रार्थना एवं दीपप्रज्वलित कर एक दिवसीय शिविर का प्रारम्भ किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग सूरजपुर की सहयोग से शिविर में क्षेत्र के असहाय गरीब बुजुर्ग, माताओं, बहनों, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण इलाज किया गया। शिविर में होमियोपैथिक के 70 आयुर्वेद के 187,एलोपैथिक के 270 मरीजो का निःशुल्क स्वास्थ लाभ दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर में पहुचे असहाय बुजुर्ग माताओं बहनों को निशुल्क मच्छरदानी वितरण किया गया। मकरीकुटिया के व्यवस्थापक बिहारीराम बाबा ने बताया कि मालिक के कृपा से हम लोगों को प्रेरणा मिलते रहता है पहले भी कई शिविर लगा चुके है अभी कुछ दिन पहले वाड्रफनगर क्षेत्र में शिविर लगाया गया था, आगे भी मालिक के मार्गदर्शन में कार्य जारी रहेगा, महुली में आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग से आए डॉक्टरों का बहुत अच्छा सहयोग रहा शिक्षा विभाग द्वारा अच्छा बैठक व्यवस्था में सहयोग मिला, पूरा दिन बारिश का बीच-बीच में बूंदाबांदी हुआ, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं हुआ।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ आशीष शर्मा ( शिविर प्रभारी) डॉ सुरेश कुमार मिश्रा, डॉ उपेंद्र सिंह, डॉ शवेता भगत, डॉ वर्षा रोज टोप्पो, डॉ बी.न. पाण्डेय, रामशरण प्रजापति ( प्राचार्य), बृजेश कुशवाहा, योगेश पटेल श्रवण राजवाड़े ( फार्मासिस्ट),अनुपलाल यादव (उपाध्यक्ष),दिलीप जायसवाल (मंत्री),कृष्ण प्रसाद साह ( संयुक्त मंत्री),रमेश कुमार यादव (प्रचार मंत्री) के साथ समूह के सदस्य जशवंत प्रसाद , बबलू कुशवाहा, दिनालाल सिंहा, पूनमचंद गोयल, राजेश जायसवाल, विकास यादव, अभय यादव, ईआर. लक्ष्मण जायसवाल विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन