ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

समय सीमा की बैठक : छात्रावास/आश्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य व सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम...

Pappu Jayswal

Tue, Jul 1, 2025

सूरजपुर. कलेक्टर एस.जयवर्धन ने आज समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त को छात्रावास/आश्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।बच्चों को संतुलित, स्वच्छ, पौष्टिक भोजन व शुध्द पेयजल दिया जाए इस हेतु संबंधित को रेगुलर मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के नियमित चेकअप के निर्देश दिए व बीमारी की स्थिति में तुरंत चिकित्सक सेवा उपलब्ध कराने की बात कही ।उन्होंने छात्रावासों / आश्रमों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये विशेष फोकस करने की बात कही। उन्होंने छात्रावास/ आश्रम की दीवारों पर महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रदर्शन के निर्देश भी दिए गये । उन्होंने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने की बात कही ।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों को मौसमी बीमारियों के संबंध में आवश्यक तैयारी करने व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि डायरिया, डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव ही सावधानी है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील कि है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति आवश्यक सावधानी रखें एवं सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में सीएमओ को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने शिक्षा विभाग से पुस्तक व गणवेश वितरण की अद्यतन जानकारी ली और शीघ्रातिशीघ पुस्तक व गणवेश के शत प्रतिशत वितरण के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें