: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के 6 लोग झुलसे, 4 मवेशियों की हुई मौत
Admin
Tue, May 29, 2018
पप्पू जायसवाल बिहारपुर
बिहारपुर-सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र के बसनारा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के 6 लोग सहित 7 घायल हो गए, जबकि वही 4 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, फ़िलहाल घायलों को इलाज के लिए ओडगी अस्पताल में भर्ती कराया। बिहारपुर क्षेत्र के बसनारा गाव का एक ही परिवार के मनधारी 40 वर्ष,बसंत 36 वर्ष,दश्मतिया 30 वर्ष,शंकर १० वर्ष,रानी 3 वर्ष,जयप्रकाश २८ वर्ष सहित सुरेश 30 वर्ष एक ही जगह पर थे, इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी और सातों उसके चपेट में आ गए। घटनास्थल पर 4 मवेशी झुलसने से मौत गई।

विज्ञापन
विज्ञापन