ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

21 जून : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

Rajesh Soni

Fri, Jun 19, 2026

’योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर रंगमंच मैदान में सुबह 7 बजे से होगा सामूहिक योगाभ्यास, कलेक्टर ने की नागरिकों से जुड़ने की अपील

​सूरजपुर। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिला मुख्यालय स्थित रंगमंच मैदान में एक भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 7:00 बजे से शुरू होने वाले इस गरिमामयी समारोह में स्थानीय सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और आम नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता करेंगे।

इस वर्ष की थीम: 'योग फॉर हेल्दी एजिंग'

​अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए इस वर्ष ’’योग फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Ageing)’’ थीम निर्धारित की गई है। इस विषय का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से समाज में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक वृद्धावस्था को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह थीम हर आयु वर्ग के लोगों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित करती है।

​प्रशासन की जनसामान्य से अपील

​सांसद चिंतामणि महाराज और जिला कलेक्टर ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिक और जनप्रतिनिधि इस अभियान का हिस्सा बनें। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और विभिन्न एनजीओ सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हों। जिले के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है और रंगमंच मैदान में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय (प्रातः 7:00 बजे) से पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचें, ताकि सामूहिक योगाभ्यास को सुचारू और अनुशासित रूप से संपन्न किया जा सके और योग के प्रति जनजागरूकता का एक सकारात्मक संदेश समाज में जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें