ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: ग्राम पंचायत नया करकोली के प्रा.शा में बच्चों से मालिश कराने के मामले शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित....

Admin

Mon, Aug 23, 2021

संदीप पाल

भैयाथान।विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत नया करकोली स्थित प्रा.शाला में कक्षा एकली से पाचवीं तक की पढ़ाई होती है जिसे विद्या की मंदिर कहा जाता है ।वहां सोमवार को सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ मो0 सरीफ के द्वारा बच्चो से सर की मालिश कराते वीडियो वायरल होते ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मारवी ने तत्काल जांच दल ग्राम नया करकोली स्थित प्राथमिक शाला भेजा जहां जांच में शिक्षक के द्वारा बच्चो से सर की मालिस करना पाया गया ।जिसके आधार पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मरावी के द्वारा जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी के पास भेजा। प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर मो0 सरीफ सहायक शिक्षक एल बी शासकीय प्राथमिक शाला नया करकोली को विद्यालय के बच्चो से मालिस कराये जाने व शिक्षाकिय गरिमा के विपरीत कार्य करने तथा अनुसाशनहिनता का दोसी मानते हुए छत्तीसगढ़ सीविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 3 के तहत तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में सहायक शिक्षक एल्बी मो0सरीफ को शासकीय प्राथमिक शाला नया करकोली से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रेमनगर निर्धारित किया है।निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन भत्ते के पात्रता होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें