ब्रेकिंग

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

शासकीय प्राथमिक शाला रूनियाडीह में बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक और स्वच्छता सामग्री, शाला प्रवेशोत्सव को मिलेगा बढ़ावा

शौच के लिए निकले ग्रामीण पर दो जंगली भालुओं का हमला

सूचना

: बिहारपुर से रसौकी तक बनेगी बारहमासी पक्की सड़क-09 गांव के लगभग 3778 ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा...

Admin

Fri, Jan 12, 2024

सूरजपुर.  विकासखण्ड ओड़गी के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में सड़क बिहारपुर से रसौकी की प्रशासकीय स्वीकृति छ.ग.शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से दी की गई है। सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सूरजपुर के तहत तय मापदण्ड के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। सड़क के बनने से बिहारपुर से रसौकी तक के जन समुदाय को लाभ पहुंचेगा। सड़क के बनने से  ग्राम-निमडांड, अवंतिकापुर, उमझर, रसौकी, पहारटोला, रामगढ़, उमापुर, कछवारी एवं महूली के लगभग कुल 3778 ग्रामीणों को बारहमासी पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही  ब्लॉक मुख्यालय, जिला मुख्यालय व चिकित्सा सुविधा हेतु हास्पीटल आने-जाने की सुविधा भी प्राप्त होगी।
 वर्तमान में उक्त सड़क में डब्ल्यू एम. एम. व रिटेनिंग वॉल का कार्य भी किया जा रहा है, कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद डामरीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जोकि निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना है। वर्तमान में किये जा रहे कार्य का नियमित निरीक्षण एवं परीक्षण विभागीय अभियंताओं के द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें