ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: भैयाथान-प्रतापपुर मार्ग पर पिकप व दो बाईक की आमने सामने भिड़ंत से बाइक सवार की मौके पर मौत ..परिजन व ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...

Admin

Mon, Aug 19, 2019

संदीप पाल

भैयाथान(प्रकाश दुबे)सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना अंतर्गत ग्राम दवना कवरपारा मोड़ पर प्रतापपुर -भैयाथान मार्ग पर पिकप व दो बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि दो बाइक सवार तीन लोगों घायल है।और घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और 2 लाख रुपए की राशि मांग पर अड़े हुए हैं वही तत्कालीन राशि के तौर पर शासन - प्रसाशन की तरफ से एक मुश्त 25 हजार देने की को बोला गया लेकिन परिजन व ग्रामीण लेने से इंकार कर दिया और इसी बात पर अड़े रहे कि 2 लाख रुपए ही चाहिए..


वही मौके पर तहसीलदार भैयाथान इंदिरा मिश्रा व थाना प्रभारी भैयाथान मौके पहुच कर परिजनों को शासन द्वारा दी जाने वाले राहत राशि देने की बात कह रहे हैं..वही लगातार परिजन व ग्रामीण इस मांग को लेकर अड़े हुए हैं..विपरीत दिशा से आ रही पिकप व बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई ..
मृतक व अन्य बाइक सवार युवक अपने घर से किसी कार्य को लेकर दवना जा रहा था तभी दवना कवरपरा मोड़ पर दो बाइक व पिकप में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार विजय प्रताप सिंह पिता 28 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ..जबकि दो बाइक में सवार प्रतापपुर निवासी खालिदउम्र 20 वर्ष इरफान उम्र 18 वर्ष कृष्णा 22वर्ष करौटी निवासी तीन लोगो को गम्भीर हालत में भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया जहा एक कि हालत गम्भीर बनी हुई हैं।
.. वही टक्कर के बाद पिकप पलट गई और पिकप ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया वही पिकप में खीरा लोड था। वही समाचार लिखे जाने तक चकाजाम जारी है…

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें