ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: भैयाथान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया,उपाध्यक्ष की पहल पर एक मंच पर हुई संस्कृति कार्यक्रम..

Admin

Fri, Aug 16, 2019

संदीप पाल

भैयाथान(प्रकाश दुबे) विकाशखण्ड भैयाथान में 73 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां सरकारी दफ्तरों पर शान से तिरंगा फहराया गया। वहीं स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया। स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति के रंग में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस मौके पर जनपद पंचायत कार्यालय में भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने ध्वजारोहण किया इसके बाद राष्ट्रगीत का गायन कर अपने देश को नमन किया। उन्होंने देश के लिए जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों को याद किया।जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया गया।

उपाध्यक्ष की पहल पर पहली बार एक जगह पर हुई कार्यक्रम

वही स्थानिय मंगल भवन में सामूहिक संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वही दर्जनों स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने ने भाग लिया स्कूली विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत एवं नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोक गीतो पर अधारित पारंपरिक लोक गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किये। इस दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कस्तूरबा स्कूल प्रथम रहा दुतीय स्थान पर दर्रीपारा स्कूल रहा ,तृतीय स्थान कन्या शाला भैयाथान रहा ।वही प्रतिभागियों को विधायक के द्वारा पुरुस्कृत किया गया।वही तहसील कार्यालय परिसर में एसडीएम रवि सिंह ने ध्वजारोहण की और स्थानीय ग्राम पंचायत भैयाथान में सरपंच अनिल सिंह ने ध्वजारोहण किया गया ।

इस अवसर पर मुख्यरूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,जनपद अध्यक्ष मुल्केस्वरी पैकरा ,अजय प्रताप सिंह, ,एसडीएम रवि सिंह,जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री,नूरआलम,कार्यक्रम अधिकारी विजय एक्का, बीईंओ एसबी यादव,एबीईओ फुलसाय मरावी,अजेंद्र दुबे,एसडीयो राजेश कुजूर सहित उपथित थे वही कार्यक्रम का संचालन रज्जाक अंसारी ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें